News Info

Go back
क्या आपके भी बच्चे को भी हो गई है Vitamin B12 की कमी, तो उन्हें दें ये 5 जरूरी फूड्स

29 February, 2024, 06:28 AM

क्या आपके भी बच्चे को भी हो गई है Vitamin B12 की कमी, तो उन्हें दें ये 5 जरूरी फूड्स

बच्चों के बेहतर विकास के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। हालांकि अक्सर खाने में नखरे करने की वजह से बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। Vitamin B12 इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है जो उनके सही विकास के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स जो बच्चों में इसकी कमी पूरा करेंगे।
बच्चों की मनमानियां उनके पोषण में रुकावट का कारण बन सकती हैं, क्योंकि सभी बच्चे खाने के नाम पर अपनी ही चलाते हैं। ऐसे में वे भूखे न रहें इसलिए हम लोग उन्हें कुछ भी खाने की इजाजत दे देते हैं, लेकिन उनका यही खानपान उनकी सेहत पर गलत असर डालता है। बच्चों का अधूरा पोषण ही उनके अधूरे विकास का कारण बनता है।
ऐसे ही कमियों में से एक विटामिन बी12 की कमी है, जिसकी कमी से उनकी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है और हड्डियां भी कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे उनका विकास प्रभावित होता है। बच्चों में विटामिन बी12 की कमी का होना उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में जानते हैं बच्चों में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने वाले फूड्स-

अंडे
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर अंडा बच्चों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल, प्रोटीन, विटामिन और खनिज बच्चों के मांसपेशियों के विकास में योगदान देता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा साधन है। इसलिए बच्चों को दूध, दही, पनीर, जरूर दें। इससे बच्चों के हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। ये कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

चिकन-मटन लीवर
चिकन-मटन बच्चों के विकास में मदद करने वाला बहुत जरूरी पोषक तत्व से भरपूर मांस आहार है। इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व आपके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में काफी मदद करते हैं।

चीज
चीज आवश्यक विटामिन्स से भरपूर होता है, जो कि शाकाहारी लोगों के लिए बहुत ही अच्छा विटामिन बी12 का सोर्स है।

मछलियां
सार्डिन, ट्यूना, रेनबो ट्राउट, सेलमैन जैसी मछलियां विटामिन बी12 के लिए अच्छा सोर्स है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन ए और बी3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों के विकास में सहायक होता है। इसके अलावा सबसे अधिक एनिमल फूड में ही विटामिन बी12 होता है, इसलिए बच्चो के बेहतर विकास के लिए आप उनकी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-foods-in-your-kids-diet-to-fulfil-vitamin-b12-deficiency-23663602.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help