News Info
Go back
29 February, 2024, 06:19 AM
Palm Oil बन सकता है हार्ट प्रॉब्लम की वजह, रेडी-टू-ईट & पैैकेज्ड फूड्स खाने वाले हो जाएं सावधान
बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। मोटापा बढ़ने के साथ इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आप रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड्स पर डिपेंड रहते हैें तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसमें पाम ऑयल होता है जो और ज्यादा नुकसानदायक होता है। जानेंगे आज इसके बारे में।
पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
सैचुरेटेड फैट बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कम करते हैं, जो हार्ट के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं।
पाम ऑयल मोटापा, डायबिटीज भी वजह बन सकता है।
आजकल कम उम्र के लोगों में भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। जिसके लिए स्ट्रेस, नींद की कमी, एक्सरसाइज न करना और अनहेल्दी खानपान जैसी कई चीज़ें जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आपने बस इन चीज़ों पर ध्यान दे दिया, तो यकीन मानिए हार्ट ही नहीं, बल्कि और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी टाला जा सकता है। हालांकि आजकल लोग इतने व्यस्त हैं कि वे रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड्स पर डिपेंड हो चुके हैं। बेशक ये आपका समय तो बचाते हैं, लेकिन इनका स्वाद बढ़ाने के साथ उसे लॉन्ग लॉस्टिंग बनाने के लिए जिन चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, वो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं, इनमें से एक है पाम ऑयल। आइए जानते हैं इसके नुकसान।
डॉ. एकता सिंघवाल, एमएससी डाइटीशियन का कहना है कि, 'पाम तेल का उपयोग आजकल चिप्स, चॉकलेट, पेस्ट्री, कुकीज़, केक, इंस्टेंट नूडल्स यहां तक कि आइसक्रीम में भी किया जा रहा है। इसे शरीर में जाने से रोकने का बेस्ट तरीका है इन फूड आइटम्स को अवॉयड करना। पाम ऑयल से भरपूर चीज़ों को खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है, जिससे आप कम उम्र में ही हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं।'

5. लिवर डैमेज
पाम ऑयल के बहुत ज्यादा सेवन से लिवर डैमेज होने का भी खतरा बना रहता है, क्योंकि लिवर को सैचुरेटेड फैट को डाइजेस्ट करने के लिए जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है।
6. वजन बढ़ना और मोटापा
पाम ऑयल से भरपूर चीज़ों के सेवन से वजन और मोटापा दोनों बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारी, डायबिटीज और कुछ गंभीर कैंसर होने की संभावना बनी रहती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-palm-oil-can-cause-heart-diseases-know-other-side-effects-23663874.html