News Info

Go back
डांस और मस्ती के साथ घटाना है वजन तो आज से ही शुरू कर दें एरोबिक्स, ईज़ी हो जाएगी वेट लॉस जर्नी

28 February, 2024, 10:03 AM

डांस और मस्ती के साथ घटाना है वजन तो आज से ही शुरू कर दें एरोबिक्स, ईज़ी हो जाएगी वेट लॉस जर्नी

अगर आप बोरिंग वर्कआउट की वजह से जिम जाने से कतराते हैं तो आज से ही एरोबिक्स शुरू कर दीजिये...मस्ती के साथ तेजी से घटेगा वजन, जानें कैसे
एरोबिक्स से कैसे रहें फिट
बहुत से रिसर्च बताते हैं कि वॉक करने लेकर साइकिल चलाने तक कई तरह की एरोबिक्स एक्सरसाइज लोगों को बेहतर महसूस करने में मदद करती हैं और ये डिप्रेशन के लक्षणों से भी छुटकारा दिला सकती हैं.
एक्सरसाइज आपकी लाइफ को पांच साल तक बढ़ा सकता है. एक नए अध्ययन से पता चलता है कि मीडियम इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से सेल्स की एजिंग को धीमा किया जा सकता है जिससे आपकी उम्र बढ़ सकती है.
एरोबिक व्यायाम फेफड़ों के माध्यम से शरीर, हृदय, ब्लड वेसल्स और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन की पहुंच बढ़ाता है.
अगर आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो एरोबिक एक्सरसाइज कीजिए. एक विश्वविद्यालय के शोध के मुताबिक, हफ्ते में कम से कम दो बार एरोबिक एक्सरसाइज करने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं.
एरोबिक एक्सरसाइज करने से दिल मजबूत बनता है और दिल की बीमारियां दूर रहती है. एरोबिक एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर, बुरे कोलेस्ट्रॉल आदि को कम करने में मदद करता है.
एरोबिक एक्सरसाइज शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित करके डायबिटीज से राहत देती है और अस्थमा अटैक का खतरा भी कम करती है. इससे शरीर में इंसुलिन हॉर्मोन का उत्पादन बढ़ता है और फेफड़े व सांस की नली मजबूत होती है.

Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-lose-weight-with-dance-and-fun-then-start-aerobics-from-today-itself-know-its-benefits-2613398
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help