News Info
Go back
28 February, 2024, 09:33 AM
दाल और राजमा खाने के बाद क्या आपको भी होती है Bloating? तो जान लें इसकी वजह और समाधान
दाल और बीन्स का सेवन सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इनमें कई तरह के न्यूट्रिेएंट्स मौजूद होते हैं लेकिन कई सारे लोग इन्हें खाने के बाद पेट दर्द और ब्लोटिंग की शिकायत करते हैं। अगर आपको भी होती है ये समस्या तो आज हम जानेंगे कि कैसे इसे दूर कर सकते हैं साथ ही क्या है इन्हें खाने का सही तरीका।
दाल, राजमा, छोले खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाने वाले उपाय।
दाल और बीन्स को पचने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है, जिस वजह पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
जान लें इन्हें खाने का सही तरीका।
क्या आपको भी दाल, राजमा, छोले पसंद तो बहुत है, लेकिन सिर्फ इसलिए इन्हें नहीं खा पाते क्योंकि इससे इन्हें खाने के बाद पूरे दिन ब्लोटिंग और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आज हम इसी का उपाय लेकर आएं हैं।
अरहर, चना, मूंग, मसूर, राजमा, छोले, चना लोबिया ये सभी प्रोटीन, फाइबर और कई सारे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का खजाना होते हैं, लेकिन साथ ही इनमें कई तरह के कॉम्प्लेक्स न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं, जिन्हें पचने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है। जिस वजह से गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या देखने को मिलती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए दाल और बीन्स का सही तरीके से सेवन बहुत जरूरी है। जिसके बारे में आज हम जानेंगे।
शालिनी सुधाकर, जो एक न्यूट्रिशनिस्ट और योगा टीचर हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इस समस्या के बारे में भी बात की और उसका समाधान भी बताया। आइए जान लेते हैं इस बारे में।
ऐसे करें दाल और बीन्स का सेवन
1. कभी भी दाल को बिना भिगोए न बनाएं। बनाने से कम से कम 4 से 6 घंटे पहले इसे भिगो दें।
2. वहीं राजमा, छोले या चने बनाने की प्लानिंग हैं, तो इसे भी 8 से 10 घंटे पहले भिगाना जरूरी है।
3. इन्हें बनाने के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल करें, न कि जिस पानी में भिगाया था उसका।
खाने के बाद करें ये काम
- दाल, राजमा, छोले, चने खाने के बाद न हो ब्लोटिंग की समस्या, इसके लिए खाने के बाद एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक खाएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। यहां आप सौंठ पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अपच, एसिडिटी या ब्लोटिंग इन सभी के होने की संभावना कम हो जाती है। अदरक पाचन क्रिया को तेज कर देता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-useful-tips-to-reduce-bloating-and-acidity-problem-after-eating-dal-or-legumes-23662550.html




