News Info
Go back
27 February, 2024, 07:35 AM
वजन घटाना हो जाएगा आसान अगर अपने डिनर में शुमार कर लेंगे ये आदतें, बस करना होगा ये काम
अगर वजन कम करने के तमाम रास्ते अपनाने के बावजूद निराशा हाथ लगी है तो बस अपने रात के खाने में मामूली सा बदलाव कर लीजिए. ये आदतें आसानी से आपको वजन कम करने में मदद करेंगी.
वजन कम करने के लिए डाइट
रात का खाना सनसेट से पहले या शाम 7 बजे से पहले खाएं. पारंपरिक ज्ञान और मॉडर्न साइंस दोनों ही इस बात की वकालत करते हैं कि जल्दी खाना खाने से डाइजेशन और मेटाबोलिज्म बेहतर होता है.
रात के खाने के दौरान ऑयली और फ़्राईड खाने से परहेज करें. रात का खाना हल्का और पचाने में आसान होना चाहिए. दरअसल रात को खाना खाने के बाद हम तुरंत सो जाते हैं जिसकी वजह से खाना ठीक तरीके से पच नहीं पता और ये वजन बढ़ाने का एक कारण होता है.
खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट करें. डिनर जितना लाइट होता है उतना ही फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आप ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर सूप पी सकते हैं. ये आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान तो बनता ही है आपको सेहतमंद बनाने में भी मदद करता है.
रात के खाने में मिलेट्स को शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. डिनर में आप ज्वार बाजरा या फिर रागी से बनाई हुई डिश खा सकते हैं. यह न सिर्फ आपको वजन कम करने में मदद करेंगे बल्कि ढेर सारे फाइबर से भरपूर मिलेट्स गट हेल्थ और साउंड स्लीप में भी मदद करते हैं.
दिनभर की भाग दौड़ के बाद रात में आप न्यूट्रिशन से भरपूर खाने को ऑप्शन में रख सकते हैं. डिनर में उन चीजों को शामिल करें जिससे आपको पर्याप्त पोषण मिलता हो और जिसे खाने के बाद काफी हल्का महसूस हो.
रात के खाने में गेहूं की रोटी, जंक फूड, चावल या फिर मैदे से बनी चीज खाने से परहेज करें. यह आपका वजन तो बढ़ाएगी ही साथ ही ऐसा खाना बीमारियों को भी न्योता देगा.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-these-dinner-habits-can-transform-your-health-from-fat-to-fit-2620231




