News Info

Go back
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक, उबले हुए चावल का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे

27 February, 2024, 06:38 AM

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक, उबले हुए चावल का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे

दादी-नानी यूं ही नहीं उबले चावल के पानी को पीने के लिए कहती आई हैं। इसके पीछे वाकई सेहत को मिलने वाले काफी फायदे छिपे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मामूली और गैरजरूरी लगने वाला ये पानी आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। अगर आप भी इसके फायदों से अनजान हैं यहां हम उनके बारे में बताने जा रहे हैं।
चावल उबलने के बाद लोग अक्सर इसके पानी को निकालकर फेंक देते हैं।
चावल के पानी में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।
कब्ज की समस्या हो या डाइजेशन को दुरुस्त करना हो, चावल के पानी का सेवन काफी उपयोगी साबित होता है।
उबले हुए चावल का सेवन कितना हेल्दी होता है, ये हमे आपको बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन हां, इसके इस्तेमाल में एक गलती है जो आप करते हैं। अक्सर लोग उबले चावल तो खा लेते हैं, लेकिन उसका पानी फेंक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको इसके सेवन से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
डाइजेशन बढ़िया होता है
उबले चावल के पानी का सेवन करने से आपका डाइजेशन इम्प्रूव होता है। चूंकि इस पानी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में ये अपच आदि से भी राहत दिलाता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
अगर आपका भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो आपके लिए चावल का पानी पीना काफी फायदेमंद है। चूंकि इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
शरीर को एनर्जी मिलती है
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, चावल का ये पानी पीने से आप काफी देर तक फुल रह सकते हैं। इससे आपके शरीर को न सिर्फ एनर्जी मिलती है, बल्कि वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है।

कब्ज से निजात दिलाता है
आपको भी अगर अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए भी उबले चावल का पानी काफी उपयोगी होता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी ये राहत दिलाने का काम करता है।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-rice-water-benefits-in-hindi-uble-hue-chawal-ka-paani-peene-ke-fayde-23660615.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help