News Info
Go back
27 February, 2024, 06:23 AM
कई बीमारियों में रामबाण हैं सदाबहार के फूल, जानिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या से कैसे दिलाते हैं राहत
डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर और इम्युनिटी स्ट्रांग करने तक सदाबहार के फूल काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें भले ही बाकी फूलों की तरह कोई खुशबू नहीं होती है लेकिन ये आपकी सेहत को ऐसे फायदे पहुंचा सकते हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सदाबहार के फूल-पत्तियों का इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।
इसके फूलों का सेवन करने के लिए आप इनकी हर्बल टी बनाकर भी पी सकते हैं।
इसके सेवन से गले में खराश और बलगम की समस्या से भी निजात मिलती है।
सदाबहार का पौधा आपने भी कई बार देखा होगा, इसके छोटे-छोटे गुलाबी और सफेद फूल पर्यावरण की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, लेकिन साथ ही ये आपकी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाने का दम रखते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसके ऐसे फायदे बताएंगे, जिन्हें जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।
इम्युनिटी के लिए है वरदान
अगर आप इसके फूलों और पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीते हैं, तो इससे बदलते मौसम में लो होने वाली इम्युनिटी को बूस्ट करनें में मदद मिलती है। इसके अलावा ये कई प्रकार के वायरल इन्फेक्शन्स से भी आपको बचाने का काम करते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर
सेहतमंद रहने के लिए ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करना काफी जरूरी होता है। इसके लिए सदाबहार के ये फूल काफी फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें चाय के रूप में बनाकर या फिर इन्हें धूप में सुखाकर इसे पाउडर के रूप में ले सकते हैं। ऐसा करने से डायबिटीज की समस्या में रहात मिलती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए
इनका सेवन आपके शरीर में एंटीहाइपरटेन्सिव एजेंट के तौर पर काम करता है। इनकी मदद से अगर हर्बल टी बनाकर पीते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा इनकी पत्तियों का सेवन आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है।
ऐसे बनाएं इसका काढ़ा?
सदाबहार के पौधे की कुछ पत्तियों को लें और इन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इसके फूलों को अलग कर लें। अब गैस पर एक पैन रखें, इसमें पानी गर्म कर लें और इसमें इसके फूल डाल दें। इन फूलों को 5 मिनट पानी में उबाल लें और फिर छानकर पानी अलग कर लें। इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-sadabahar-plant-health-benefits-in-hindi-how-to-control-diabetes-and-blood-sugar-level-naturally-23661240.html




