News Info

Go back
Dieting करके थक चुके, लेकिन पेट की चर्बी पर नहीं पड़ रहा कोई असर? तो आज ही बना लीजिए इन 4 चीजों से दूरी

27 February, 2024, 06:21 AM

Dieting करके थक चुके, लेकिन पेट की चर्बी पर नहीं पड़ रहा कोई असर? तो आज ही बना लीजिए इन 4 चीजों से दूरी

पेट की जिद्दी चर्बी आजकल एक बड़ी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। कई लोग तो खाना पीना ही इतना कम कर देते हैं जिससे सेहत को जोखिम में डाल बैठते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी चीजों से दूरी बनाने के बारे में बताते हैं जिन्हें आप डाइटिंग में हेल्दी समझकर खाते हैं। आइए जान लीजिए इनके बारे में।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल में मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग जूझ रहे हैं।
डाइटिंग करने के बाद भी लोगों को पेट पर जमा चर्बी को कम करने से जुड़ा असर देखने को नहीं मिलता है।
कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि वेट लॉस के लिए सही नहीं है।
आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में मोटापे से हर कोई परेशान है। इसे दूर करने के लिए एक्सरसाइज से लेकर खाने पीने को सीमित कर देने तक लोग ना जाने क्या कुछ नहीं करते, लेकिन चर्बी है कि जाने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसे में अगर आप भी डाइटिंग करके थक चुके हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप डाइटिंग में हेल्दी समझकर खाते हैं, लेकिन ये किसी न किसी रूप में आपके फैट को बढ़ाने का ही काम करते हैं। आइए जानें।
केले का सेवन अगर आप डाइटिंग में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। इस फल में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। एक केले की बात करें, तो इसमें लगभग 150 कैलोरी होती है, जो कि डाइडिंग में ज्यादा कन्ज्यूम करना बिल्कुल सही नहीं है।
किशमिश भी आपके वेट लॉस में पानी फेरने का काम करती है। एक बाउल किशमिश में लगभग 500 कैलोरी होती है। ऐसे में एक बार में ज्यादा किशमिश खा लेना डाइटिंग पीरियड में अच्छा नहीं है।
अंगूर भी आपके वेट लॉस की जर्नी का दुश्मन है। 100 ग्राम अंगूर में 67 कैलोरी होती है, जो कि आपके मोटापे को कम करने की जगह बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर डाइटिंग पर हैं, तो इसे भी ज्यादा खाने से बचें।
डाइटिंग फॉलो कर रहे हैं, तो आपके लिए आम खाना भी अच्छा नहीं है। अब गर्मियों में मौसम में अगर आप भी एक दिन में एक से ज्यादा आम खा जाते हैं, तो आपको इससे बचने की जरूरत है। एक आम में लगभग 100 कैलोरी होती है, ऐसे में इसका सेवन भी आपको लिमिट में ही करना चाहिए।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-dieting-tips-fruits-you-should-avoid-if-you-are-trying-to-lose-weight-pet-ki-charbi-kam-karne-ka-tarika-23661366.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help