News Info

Go back
Surrogacy: क्या कहता है सरोगेसी का नया नियम, जानें इससे जुड़ी सभी बातें

27 February, 2024, 05:52 AM

Surrogacy: क्या कहता है सरोगेसी का नया नियम, जानें इससे जुड़ी सभी बातें

सरोगेसी एक ऐसी तकनीक है जिसमें किसी अन्य महिला की कोख को किराए पर लेकर बच्चे को जन्म दिया जाता है। इस तकनीक का इस्तेमाल वे दंपती करते हैं जो किसी मेडिकल कारण से बच्चे को जन्म नहीं दे सकते हैं। हाल ही में इससे जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। जानें क्या है सरोगेसी और क्या है इसका नया नियम।
सरोगेसी में दंपती किसी और महिला की गर्भ का इस्तेमाल कर, अपने बच्चे को जन्म देते हैं।
नए नियम के मुताबिक, अब दंपती किसी डोनर के शुक्राणु या अंडाणु का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
भारत में व्यावसायिक सरोगेसी पर दिसंबर 2022 में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
माता-पिता बनने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अपनी संतान के जन्म से पहले ही माता-पिता उसके सपने सजाने लग जाते हैं, लेकिन कई बार कुछ दंपती, किन्हीं मेडिकल कारणों से, संतान को जन्म देने में असमर्थ होते हैं। ऐसे कपल्स की मदद करने के लिए साइंस ने आर्टिफिशयल इंसेमिनेशन से लेकर सरोगेसी जैसी कई तकनीकों का आविष्कार किया है।
सरोगेसी एक ऐसी ही तकनीक है, जिसकी मदद से असमर्थ दंपती, अपने माता-पिता बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, इस तकनीक का दुरुपयोग न हो, इसलिए हमारे देश में सरोगेसी से जुड़े कुछ नियम हैं, जिन्हें हर दंपती को मानने पड़ते हैं।




हाल ही में, केंद्र सरकार ने सरोगेसी के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके बाद अक्षम दंपतियों को और राहत मिली है। आइए जानते हैं, क्या होती है सरोगेसी और क्या कहते हैं इससे जुड़े नए नियम।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-surrogacy-new-rule-in-india-donor-gamets-are-allowed-for-surrogacy-23662062.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help