News Info
Go back
24 February, 2024, 07:44 AM
Gut Health: खराब गट हेल्थ होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इन तरीकों से रखें इनका ख्याल
गट हेल्थ सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि पूरी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इनमें मौजूद माइक्रोब्स गट हेल्द के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं जो हमारी डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित होते हैं। इसलिए गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। जानें कैसे रख सकते हैं अपनी गट को हेल्दी।
गट हेल्थ सेहत के पहलुओं को प्रभावित करती है।
गट हेल्थ खराब होने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं, त्वचा की परेशानियां, ऑटो इम्यून डिजीज जैसे लक्षण नजर आते हैं।
डाइट में प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स और फाइबर को शामिल करें, तनाव कम करें और शुगर व प्रोसेस्ड फूड्स कम खाएं।
स्वस्थ रहने के लिए गट का हेल्दी रहना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अक्सर लोग गट सुनकर उसे सिर्फ पाचन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन गट हेल्थ सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि, शरीर के कई अन्य फंक्शन्स को भी प्रभावित करता है। गट हेल्थ का सबसे अधिक प्रभाव पाचन पर पड़ता है, लेकिन इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम, नर्वस सिस्टम और एंडोक्राइन सिस्टम को भी प्रभावित करता है।
गट हेल्थ हमारे गट माइक्रोबायोटा पर निर्भर करता है। इसलिए गट हेल्थ का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। हेल्दी माइक्रोबायोम होने से गट हेल्थ बेहतर रहती है, लेकिन हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल की खराब आदतों की वजह से गट हेल्थ पर काफी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि,उन आदतों में सुधार कर, इसे बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कैसे आप अपनी गट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।
कैसे रखें गट हेल्थ का ख्याल?
खाने में शुगर की मात्रा कम करें
डाइट में अधिक शुगर होने की वजह से गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं, जिस वजह से हानिकारक बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगते हैं। इसे गट डिस्बायोसिस कहते हैं। इसके अलावा, ज्यादा शुगर इंफ्लेमेशन बढ़ाता है, जो गट हेल्थ के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए अपनी डाइट में शुगर या एडिशनल स्वीटनर का इस्तेमाल कम से कम करें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-tips-to-improve-gut-health-and-signs-of-unhealthy-gut-23659605.html




