News Info

Go back
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे फायदे, ये बीमारियां होंगी दूर; जानें कब पीना है लाभकारी?

23 February, 2024, 05:57 AM

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे फायदे, ये बीमारियां होंगी दूर; जानें कब पीना है लाभकारी?

दूध पीकर हम केवल फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, बल्कि इससे हमें कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को अगर दालचीनी के साथ मिलाकर पिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है।
दूध हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। दूध पीकर हम केवल फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, बल्कि इससे हमें कई फायदे होते हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर एनर्जी से भर जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को अगर दालचीनी के साथ मिलाकर पिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। दालचीनी में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाई जाती है। इसलिए जब इन्हें मिक्स कर के पिया जाये तो बॉडी को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे क्या हैं?
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को होंगे ये फायदे:
इम्यूनिटी होती है मजबूत: दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होगी। दूध, दालचीनी और शहद, तीनों ही पोषक तत्वों का असीम भंडार हैं। 
पाचन बनाएं बेहतर: दूध में दालचीनी और शहद का सेवन मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। जो लोग पेट से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं वो लोग रोज़ाना दूध में 1 इलायची, दालचीनी और शहद मिलाकर पियें। रोजाना सोने से पहले गर्म दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है। 
वजन करे कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप दूध में  दालचीनी और शहद डालकर पियें। इससे न केवल आपको कैल्शियम मिलेगा बल्कि ये आपका वजन भी आसानी से कम करता है। 
नींद आती है अच्छी: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से अवसाद कम होता है और नींद अच्छी आती है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद: दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ो की तकलीफ भी कम होती है। दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। वहीं, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से आपको जोड़ों और हड्डियों के दर्द में बहुत लाभ मिलेगा।
कब पियें दालचीनी वाला दूध?
 आप दूध दिनभर में कभी भी पी सकते हैं लेकिन दूध को रात के समय पीने से सेहत को ज़्यादा फायदा होता है। रात को सोने से पहले दूध में दालचीनी का टुकड़ा डालें और उसे गर्म करें। उसके बाद उसमे शहद मिलाएं और इसे पियें। 

Source:

https://www.indiatv.in/health/drinking-milk-mixed-with-cinnamon-will-be-beneficial-for-health-know-when-it-is-beneficial-to-drink-2024-02-22-1025626
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help