News Info

Go back
गर्मियां आने से पहले डाइट में शुरू कर दें ये 2 बदलाव, इन समस्याओं से होगा बचाव

23 February, 2024, 05:54 AM

गर्मियां आने से पहले डाइट में शुरू कर दें ये 2 बदलाव, इन समस्याओं से होगा बचाव

गर्मियां आने से पहले आपको अपनी डाइट में कुछ बदलावों को करना चाहिए ताकि आप अचानक से बीमार न पड़ जाएं। तो, आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें और इन्हें क्यों खाएं।
गर्मियां आने के साथ शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। स्थिति ऐसी होती है कि शरीर बैठे-बिठाए पानी की कमी का शिकार हो जाता है। साथ ही इस मौसम में पैरों में अकड़न और नसों में खिंचाव की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में आपको इस मौसम के आने से पहले डाइट में इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए जो कि आपको इन समस्याओं से बचा सकता है। तो, आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें जिन्हें आपको गर्मियां आने से पहले खाना शुरू कर देना चाहिए।

1. रोज खाएं दो खीरे
गर्मियां आने से पहले आपको अपने शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको रोज दो खीरा खाना चाहिए। खीरा सबसे पहले आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और पानी की कमी से बचाता है। इसके अलावा ये शरीर में फाइबर की कमी को दूर करते हुए पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही खीरा खाना पेट को ठंडा करता है और गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करता है। तो, गर्मियां आने से पहले रोज दो खीरे खाएं। आप इसे नमक लगाकर या फिर सलाद या रायते के रूप में भी खा सकते हैं। 

2. रोज खाएं 1 कटोरी दही
गर्मियों की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही खाना शुरू करें। दही आपके पाचन क्रिया को तेज करने के साथ आपके पेट को ठंडा करने में मददगार है। इसके अलावा ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये एसिडिटी और बदहजनी से भी बचाव में मददगार है। 


Source:

https://www.indiatv.in/health/start-eating-kheera-and-dahi-before-summer-season-benefits-in-hindi-2024-02-22-1025656
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help