News Info

Go back
डायबिटीज में क्यों फायदेमंद है लौकी का चोखा? कारण जान रोज बनाकर खाएंगे!

23 February, 2024, 05:50 AM

डायबिटीज में क्यों फायदेमंद है लौकी का चोखा? कारण जान रोज बनाकर खाएंगे!

डायबिटीज में लौकी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में लौकी का चोखा खाने के फायदे।
डायबिटीज में डाइट को संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। कोशिश करना चाहिए कि लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स वाली चीजों को खाएं जिससे शुगर स्पाइक न हो। साथ ही उन फूड्स का सेवन करें जो कि फाइबर और रफेज से भरपूर है। इसके अलावा कोशिश करें कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाने वाली चीजों को खाएं। ऐसी ही एक चीज है लौकी। लौकी का सेवन आपके शरीर में मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर और रफेज पाचन क्रिया को तेज करता है और ग्लूकोज ते प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। पर आपको लौकी ऐसे खाना चाहिए कि शरीर को इससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। इसलिए जरूरी है कि आप लौकी का चोखा खाएं।


डायबिटीज के मरीजों को लौकी ऐसे खाना चाहिए कि इसके फाइबर और रफेज का नुकसान न हो। इसके अलावा लौकी का सेवन ऐसे करें कि इसमें पाए जाने वाला पानी का नुकसान न हो। तो, इसलिए आपको लौकी का चोखा खाना चाहिए। इसके लिए लौकी को आग में पका लें या उबाल कर रख लें। फिर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें ऊपर से हरी मिर्च, धनिया पत्ती और प्याज काटकर मिलाएं। फिर अजवाइन और काला नमक मिलाएं। सबको मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस चोखे को खाएं।

1. शुगर पचाने की गति बढ़ जाएगी
डायबिटीज में लौकी का चोखा खाने के कई फायदे हैं। ये पहले तो शुगर पचाने की गति को तेज करता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इसके अलावा ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को  बढ़ा देता है जिससे शुगर अपने आप तेजी से पचने लगता है। इसके अलावा लौकी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है जो कि आसानी से पच जाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको शुगर पचाने के लिए लौकी का चोखा खाना चाहिए। 

2. फास्टिंग ग्लूकोज भी रहेगा कंट्रोल
लौकी का चोखा फास्टिंग ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करता है। फास्टिंग ग्लूकोज का एक बड़ा कारण लंबे समय तक रहने वाला कब्ज भी है जिसकी वजह से शुगर कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। तो, जब आप लौकी का चोखा खाते हैं तो ये कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है और फास्टिंग शुगर को कम करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से डायबिटीज में लोगों को लौकी का चोखा खाना चाहिए।






Source:

https://www.indiatv.in/health/lauki-ka-chokha-for-diabetes-why-should-you-have-it-in-hindi-2024-02-22-1025730
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help