News Info
Go back
22 February, 2024, 06:52 AM
खाने के बाद होती है मीठे की क्रेविंग, मिठाई की जगह इस चीज से करें मुंह मीठा, मिलेंगे कई फायदे
बहुत लोगों को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में मीठा खाने की चाहत में लोग हेल्दी या अनहेल्दी कुछ भी खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं. तो आप डेट्स यानी खजूर (Dates benefits) का सेवन कर सकते हैं, जो आप की क्रेविंग को शांत करने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. तो आइये जानते हैं खजूर के फायदों के बारे में.
नेचुरल स्वीटनर है: हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबि खजूर फ्रुक्टोज का एक बेहतर सोर्स है, जो फलों में पाई जाने वाली एक प्राकृतिक प्रकार की चीनी है. इसकी वजह से खजूर काफी मीठे होते हैं, जिसके चलते खजूर को सफेद चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और तमाम तरह की स्वीट डिश में यूज किया जा सकता है.
पोषक तत्वों से भरपूर: डेट्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. खजूर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा कई विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं. तकरीबन 100 ग्राम खजूर में कार्ब्स 75 ग्राम, फाइबर 7 ग्राम, प्रोटीन 2 ग्राम, पोटेशियम 15%, मैग्नीशियम 13%, कॉपर 40%, मैंगनीज 13%, आयरन 5% और विटामिन बी-6 15% तक मौजूद रहता है.
कब्ज की दिक्कत दूर होती है: खजूर में काफी मात्रा में फाइबर होता है. जिसकी वजह से पाचन तंत्र सही बना रहता है और कब्ज की दिक्कत दूर होती है. जिससे आपका पेट साफ रहता है और कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है.
हृदय रोग-अल्जाइमर को दे सकता है मात: खजूर तमाम तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. जो कई तरह की बीमारियों जैसे हृदय रोग, कैंसर, अल्जाइमर और मधुमेह के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं. खजूर एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में भी काफी मददगार हो सकता है.
दुरुस्त रहती है हड्डियों की सेहत: खजूर में फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम सहित कई खनिज मौजूद होते हैं. जिसके चलते खजूर का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से संबंधित दिक्कतों को कम करने में मदद मिल सकती है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार: खजूर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी काफी फायदेमंद हो सकता है. दरअसल कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की वजह से खजूर में रक्त शर्करा को रेगुलेट करने की क्षमता होती है. जिसके चलते खजूर खाने से डाइबीटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-benefits-of-dates-and-nutrients-to-avoid-major-disease-like-alzheimer-and-diabetes-also-helps-in-osteoporosis-8050293.html




