News Info

Go back
सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है चाय पीने का आपका शौक, जानें इसे छोड़ने के कुछ गजब के फायदे

21 February, 2024, 06:56 AM

सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है चाय पीने का आपका शौक, जानें इसे छोड़ने के कुछ गजब के फायदे

चाय दुनियाभर में पी जाने वाली सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है। खासकर भारत में इसे बड़े चाव से पिया जाता है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत और दिन खत्म तक चाय के साथ होता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐ्रसे में इसे छोड़ने से काफी फायदा होता है। आइए जानते हैं चाय छोड़ने के कुछ फायदे-
ऐसे कई लोग होते हैं, जिनके दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से ही होती है। इनका दिन एक या दो बार चाय या कॉफी पिए बिना गुजरता ही नहीं है। अक्सर ऐसे लोगों को चाय की लत होती है। चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जिसकी लत लग जाती है। हालांकि, अगर कैफीन की ज्यादा मात्रा शरीर में हो जाए, तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो जाता है।
इसके ज्यादा सेवन करने से नींद की समस्या, भूख न लगना जैसी समस्याएं होने लगती है। कैफीन को अगर आप अपनी डाइट से हटा दें, तो इसके कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैफीन के सेवन न करने से क्या-क्या फायदे होते हैं-
न्यूट्रिएंट का अवशोषण
कैफीन को अपनी डाइट से कट करने से आपके शरीर में न्यूट्रिएंट का अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन अच्छे से हो सकेगा, जिससे आप हेल्दी महसूस करेंगे।

दिमाग अच्छे से काम करेगा
कैफीन एक नशे की तरह है, अक्सर इसके सेवन से दिमाग अच्छे से काम नहीं कर पाता। ऐसे में अगर आप इसे छोड़ देते हैं, तो आपका दिमाग ज्यादा अच्छे तरीके से काम कर सकता है।

बैचेनी
कैफीन एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। हालांकि, इसके सेवन से फाइट हार्मोन रिलीज होता है, तो चिंता या तनाव को बढ़ाता है।

नींद की समस्या
कैफीन एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। ऐसे में अक्सर जो लोग रात के समय चाय या कॉफी पीते हैं, उन्हें नींद आने की समस्या होती है।

हेल्दी एंड व्हाइट टीथ
कैफीन के सेवन दांतों की चमक खो जाती है। इसके सेवन से दांत पीले पड़ने लगते हैं। इसलिए कैफीन छोड़ने से दांतों की चमक बनी रहती है।

हॉर्मोनल प्रॉब्लम दूर होती है
कैफीन के ज्यादा सेवन से महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव होने लगते है। दरअसल, कैफीन एस्ट्रोजन लेवल में बदलाव करता है। ऐसे में इसे छोड़ने से हॉर्मोनल प्रॉब्लम दूर होती है।

ब्लड प्रेशर
चाय या कॉफी का सेवन बीपी यानी ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। इसके सेवन से बीपी की समस्या बढ़ जाती है। हाई बीपी के पेशेंट को चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-quitting-tea-from-your-daily-diet-23657631.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help