News Info

Go back
Powerfood: दांत में हो दर्द या पेट में कीड़े ये पावर फूड करता है चुटकियों में सबकी सफाई, जानें अन्य फायदे

19 February, 2024, 07:53 AM

Powerfood: दांत में हो दर्द या पेट में कीड़े ये पावर फूड करता है चुटकियों में सबकी सफाई, जानें अन्य फायदे

काली मिर्च खाने से अपनी कई बीमारियों का इलाज घर बैठे कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर काली मिर्च को पावर फूड क्यों कहते हैं।
आयुर्वेद में काली मिर्च को औषधि बताया गया है। छोटे छोटे दानों वाला यह काला मसाला हर किसी के किचन में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद चार गुना बढ़ जाता है लेकिन सेहत के लिए भी काली मिर्च बेहद लाभकारी है। हर दिन दो से तीन काली मिर्च आपके शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होंगी। इतना ही नहीं आप काली मिर्च खाने से अपनी कई बीमारियों का इलाज घर बैठे कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं काली मिर्च के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।


पेट के कीड़ों को दूर करे
काली मिर्च के इस्तेमाल से पेट में कीड़ों की समस्या दूर होती है। दरअसल, पेट में कीड़े होने की वजह से पेट में दर्द, शरीर में खून की कमी और मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग काफी परेशान रहते हैं। अगर आप पेट के कीड़ों को साफ करना चाहते हैं तो काली मिर्च का सेवन करें। सुबह खाली पेट काली मिर्च के पाउडर का सेवन करने से पेट के कीड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है।

दांतों के लिए फायदेमंद
काली मिर्च का सेवन दांतों से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। काली मिर्च से मसूड़ों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है। यदि आप काली मिर्च और सेंधा नमक को मिलाकर चूर्ण बनाकर दांतों और मसूड़ों में लगाकर आधे घंटे बाद मुंह साफ कर लें। इससे आपके दांत और मसूड़ों में दर्द होने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी।
इन समस्याओं में भी है कारगर काली मिर्च
वजन करे कम: यदि आप अपन वजन कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च आपकी नई दोस्त हो सकती है। इसके कम्पाउंड पिपेरिन में फैट बर्निंग प्रॉपर्टीज़ पाया जाता है। साथ ही यह मेटाबोलिज़म के स्तर को बढ़ाता है जिससे कैलोरी को आसनी से कम किया जा सकता है। साथ ही पिपेरिन फैट बर्निंग सेल्स के निर्माण को भी रोकता है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। 
दिमाग को बनाए तेज: आयुर्वेद में काली मिर्च को बेहद कारगर माना गया है, इसके इस्तेमाल से आपका मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार आ सकता है। दरअसल, पिपेरिन सेरोटोनिन और डोपामाइन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो मूड को बेहतर करता है। इसके अलावा, पिपेरिन दिमाग में पोषक तत्वों को अब्सॉर्ब करता है। अपनी डाइट में काली मिर्च शामिल करने से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
पाचन तंत्र बनाए मजबूत: काली मिर्च के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद पिपेरिन नामक कम्पाउंड एंजाइम को बढ़ाते हैं जिससे पाचन में सहायता मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पेट की समस्याओं जैसे सूजन, गैस और कब्ज से राहत दिला सकते हैं। 
गैस और एसिडिटी से फायदा: आधुनिक जीवनशैली के बीच गैस और एसिडिटी की समस्या आम है। यदि आपको भी यह परेशानी है तो नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर चुटकी भर लें। गैस से होने वाले दर्द में आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।
टेंशन होती है दूर: काली मिर्च में पिपराइन मौजूद होती है और उसमें एंटी-डिप्रेसेंट के गुण होते है। जिस कारण काली मिर्च लोगों की टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती है। पुराने लोग काली मिर्च के सेवन को काफी तरजीह देते थे।



Source:

https://www.indiatv.in/health/pawar-food-health-benefits-of-black-pepper-in-hindi-kali-mirch-ke-fayde-2024-01-29-1019813
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help