News Info

Go back
मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं? जानें शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने का कारगर तरीका

19 February, 2024, 07:50 AM

मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं? जानें शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने का कारगर तरीका

मखाना कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो कि हड्डियों के लिए फायदेमंद है। बस आपको इसके खाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना होगा ताकि ये कैल्शियम की कमी दूर कर सके।
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो हड्डियों कमजोर होने लगती है। इसके अलावा जोड़ों पर भी इसका असर नजर आता है। जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या रहने लगती है। ऐसी स्थिति में मखाना कैल्शियम की कमी को दूर कर सकता है और आपको हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही जोड़ों में दर्द के लिए मखाना खाने के फायदे कई हैं बस आपको इसे खाने के सही तरीके (how to eat makhana for calcium) के बारे में जानना होगा। तो, आइए जानते हैं मखाना खाने का कौन सा तरीका सबसे ज्यादा कारगर है।
मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डी और कार्टिलेज के स्वास्थ्य (makhana benefits for bones) में सुधार करता है, आपकी हड्डियों और जोड़ों को चिकनाई देता है और हड्डी रोगों को रोकता है। पर इसके लिए जरूरी है कि शरीर मखाने के कैल्शियम को सोख ले। तो, इसके लिए रोजाना दूध के साथ मखाने का सेवन करें। दरअसल, दूध में मखाना डालकर खाने से दूध मखाने के कैल्शियम को सोख लेता है और ये शरीर तक पहुंच जाता है। साथ ही दूध का कैल्शियम भी शरीर तक आसानी से पहुंच जाता है और ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।
हड्डियों के लिए दूध मखाना खाने के फायदे
रोज सुबह दूध के साथ मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होतr हैं। दूध और मखाना कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिजों के समृद्ध स्रोत हैं जो हड्डियों और दांतों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी हैं। गठिया और हड्डियों की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को रोजाना इसे खाना चाहिए। दूध और मखाना दोनों के एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूती देते हैं और सूजन को कम करते हैं।
इस प्रकार से दूध और मखाने का सेवन आपकी हड्डियों में अंदर तक पहुंच कर उनके घनत्व को बढ़ाते हैं और इन्हें अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं। तो, अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह दूध के साथ मखाने का सेवन करें।


Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-eat-makhana-for-calcium-for-strong-bones-in-hindi-2024-01-30-1019863
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help