News Info

Go back
Basil Benefits: स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है बेसिल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

19 February, 2024, 06:57 AM

Basil Benefits: स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है बेसिल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि हम हेल्दी फूड आइटम्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। बेसिल एक ऐसा हर्ब है जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसे कई डिशेज में भी डाला जाता है। यह सेहत के लिए इतना फायदेमंद है कि इसे खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। जानें बेसिल खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
बेसिल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
इसे खाने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में मददगार होता है।
हमारी सेहत का राज हमारी डाइट में छिपा होता है। खान-पान में हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करके ही, हम अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। वैसे तो, ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फूड आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपने आमतौर पर इटेलियन फूड्स में खाया होगा। हम बात कर रहे हैं, बेसिल की। हरी छोटीा-छोटी पत्तों वाला यह हर्ब सेहत से जुड़े कई फायदे दिला सकता है। आइए जानते हैं, बेसिल को अपनी डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
बेसिल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिससे फ्री रेडिकल डैमेज कम होता है।
बेसिल लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स के होते हैं, जिस कारण से इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इस कारण से यह शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार होते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार
बेसिल खाने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होते हैं, जिस कारण से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। ब्लड प्रेशर कम करने की वजह से यह दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।

कैंसर से बचाव
बेसिल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव के लिए मददगार होते हैं। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। साथ ही, यह ऑक्सीडेटिव डैमेज से सेल्स को बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं
बेसिल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिस कारण से यह इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। इंफ्लेमेशन अधिक होने की वजह से दिल की बीमारियां, डायबिटीज आदि का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण से यह सेहत के लिए लाभदायक होता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
बेसिल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-basil-leaves-benefits-for-health-23655869.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help