News Info

Go back
पैरों की मालिश से दूर हो जाएगी दिनभर की थकान, तनाव दूर कर चैन की नींद सोएंगे आप

17 February, 2024, 07:52 AM

पैरों की मालिश से दूर हो जाएगी दिनभर की थकान, तनाव दूर कर चैन की नींद सोएंगे आप

मसाज ऐसी चीज है जो दिनभर की थकान को मिटा देती है। अगर आप बहुत स्ट्रेस फील कर रहे हैं या रात को नींद नहीं आ रही है तो सिर्फ कुछ मिनट पैरों की मालिश कर लें। इससे सारा तनाव दूर हो जाएगा और बॉडी रिलेक्स हो जाएगी। जानिए पैरों की मालिश के फायदे।
शरीर का पूरा वजन हमारे पैरों पर होता है। कई बार ज्यादा देर खड़े रहने, हील्स पहनने या फिर ज्यादा चलने से पैरों में दर्द होने लगता है। पैरों में दर्द की वजह से नींद नहीं आती और बेचैनी रहती है। अगर आपको ऐसी समस्या है तो इससे निपटने के लिए पैरों की मसाज जरूर करें। पैरों की मालिश करने से आपको काफी हद तक आराम मिल जाएगा। पैरों की मालिश से पैर तो रिलेक्स होते ही हैं साथ ही स्वास्थ्य को कई फायदे भी मिलते हैं। पैरों की मसाज से नींद अच्छी आती है और सारा तनाव गायब हो जाता है। इससे शरीर को ब्लड फ्ले अच्छा रहता है। जानिए रोजाना पैरों की मालिश करने से क्या फायदे मिलते हैं?


अच्छी नींद- पैरों की मालिश दिनभर की थकान को दूर कर देती है। पैरों की मालिश करने से तनाव दूर होता है और शरीर रिलेक्स फील करता है। जो लोग टेंशन की वजह से रात में ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं उन्हें पैरों की मालिश जरूर करनी चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

ब्लड फ्लो बेहतर होगा- मसाज करने से ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इसलिए रात में सोने से पहले पैरों की हल्की मसाज करूर कर लें। कई बार लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों पर काफी स्ट्रेस पड़ता है। जिससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। ऐसे में शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जब आप मसाज करते हैं तो इससे पैरों को आराम मिलता है।

टेंशन दूर भगाए- जब आप टेंशन में होता हैं तो स्ट्रेस और टेंशन की वजह से हार्ट रेट एकदम से बढ़ जाता हैं। ऐसे में मसाज करने से हार्ट रेट को कम किया जा सकता है। इससे मसल्स को आराम मिलता हैं और टेंशन-स्ट्रेस दूर हो जाती है।

दर्द में राहत- पीएमएस के दौरान पैरों की मसाज करना फायदेमंद साबित होता है। इससे महिलाओं को होने वाले दर्द में राहत मिलती है। जो कई बार माइग्रेन और सिर दर्द का कारण बनता है। ऐसे वक्त में पैरों की मालिश जरूर करनी चाहिए।

चोट लगने से बचाए- जब आप नियमित रूप से पैरों में मसाज करते हैं तो ब्लड फ्लो सही रहता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है। शरीर में हलचल रहती है और चोट लगने का खतरा कम होता है। ऐसे लोगों को व्यायाम या किसी स्पोर्ट्स के दौरान कम परेशानी होती है।








Source:

https://www.indiatv.in/health/leg-massage-benefits-relax-your-body-help-in-sleep-release-stress-2024-02-14-1023560
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help