News Info
Go back
17 February, 2024, 07:48 AM
नेचुरली भी कम हो सकता है बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें। डाइट में और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें। डाइट में और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नेचुरली कैसे कंट्रोल करें?
व्यायाम करें- फिटनेस का मूल मंत्र है नियमित रूप से कोई न कोई व्यायाम करते रहना। इससे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। इससे वजन कम होगा और बीमारियां भी कम होंगी। शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है जिससे ब्लड प्रेशर लेवल भी ठीक बना रहता है। आप वॉक, डांस, सीढ़ी चढ़ना, साइकिल चलना या स्विमिंग कर सकते हैं।
नमक कम कर दें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। नमक में सोडियम ज़्यादा होता है जिससे ब्लड और भी तेजी से दिमाग में पहुंचता है और इसी वजह से हाइपरटेंशन जैसे समस्या पैदा होती है। जिन लोगों को हाई बीपी की परेशानी है उन्हें नमक का सेवन सीमित करना चाहिए। शरीर में सोडियम ज्यादा होने से फेफड़ो की बीमारी, स्ट्रोक, अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शराब छोड़ दें- हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं लिवर और किडनी की बीमारी में भी शराब जहर का काम करती है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सबसे पहले शराब पीने की आदत छोड़ दें। इससे ब्लड प्रेशर लेवल एकदम हाई होने लगता है और वजन भी बढ़ता है। हाइपरटेंशन के मरीज को शराब नहीं पीनी चाहिए।
धूम्रपान न करें- धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। सिगरेट में ऐसे कई केमिकल होते हैं जो फेफड़ो में जाकर चिपक जाते हैं। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। धूम्रपान करने वाले लोगों में अटैक की सम्भावना बढ़ जाती हैं। इसलिए स्मोकिंग करना एकदम छोड़ दें।
डाइट में करें ये बदलाव- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको खाने में मैगनीशियम रिच फूड को शामिल करना चाहिए। इसके लिए डाइट में पालक, केला, दही, बादाम को शामिल करें। इसके अलावा पोटैशियम रिच फूड का सेवन करने से भी बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इसके लिए आलू, संतरा, किशमिश, अंगूर को डाइट में शामिल करें।
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-control-hight-blood-pressure-naturally-at-home-fastest-way-to-lower-bp-2024-02-16-1023993




