News Info

Go back
इस सब्जी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद, Fasting Sugar मैनेज करने में माहिर!

17 February, 2024, 07:43 AM

इस सब्जी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद, Fasting Sugar मैनेज करने में माहिर!

सहजन का पानी के फायदे: सहजन आपको इस मौसम में मिल जाएगा। ऐसे में आप इस सब्जी के पानी को पीकर शुगर कंट्रोल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस सब्जी का पानी कब और कैसे पिएं।
ये मौसम सहजन का है और अगर इस मौसम में आपने इस सब्जी को नहीं खाया तो पछताते रह जाएंगे। क्योंकि ये एक ऐसी सब्जी है जिसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शुगर कंट्रोल करने में मददगार हैं। इसके अलावा इस सब्जी की खास बात ये है कि इसमें फाइबर और रफेज की भी अच्छी मात्रा है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। साथ ये शरीर में इंसुलिन सेल्स को भी एक्टिवेट करते हैं जिससे शुगर पचाने में मदद मिलती है। इसलिए मौसम जाने से पहले आपको इस सब्जी का पानी पी लेना चाहिए।
आपको करना ये है कि सहजन को उबाल लें और इसे मैश कर लें। इस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और जीरा पाउडर मिला लें। फिर इस पानी को छाल लें और पिएं। आपको ये काम हफ्ते में तीन दिन शाम को खाना खाने से पहले करना है। इसका असल आपको सुबह नजर आएगा जब आपका फास्टिंग शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। कैसे, जानते हैं इस बारे में।

सहजन का पानी पीने के फायदे
1. डायबिटीज में कब्ज कंट्रोल करता है
डायबिटीज में सहजन का पानी पीना कब्ज कंट्रोल करने में मददगार है। ये मल में थोक जोड़ता है और इस फल्श ऑउट करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज में कब्ज की समस्या से बचाव होता है और शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी साफ करने में मददगार है।

विटामिन D, D2 और D3 में है बड़ा अंतर, जानें शरीर को किसकी होती है जरूरत?
2. शुगर मेटाबोलिज्म तेज करने में माहिर
अगर आपको शुगर कंट्रोल करना है तो आपको अपना मेटाबोलिक रेट बढ़ाना चाहिए जिसमें कि सहजन का पानी मददगार है। साथ ही ये पेनक्रियाज के काम काज में लेजी लाता है और शुगर मैनेज करने में मदद करता है। इससे शरीर में फास्टिंग शुगर कंट्रोल रहता है और फिर इस तरह ये डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। तो, मौसम जाने से पहले इस सब्जी का फायदा उठा लें।




Source:

https://www.indiatv.in/health/sahjan-ka-pani-for-fasting-sugar-control-in-diabetes-in-hindi-2024-02-16-1024205
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help