News Info
Go back
17 February, 2024, 07:08 AM
सुबह उठते ही आप भी खाते हैं गैस की गोली? खाली पेट खाकर देखिए ये चीज, बदहजमी से मिलेगी निजात
आप भी अगर सुबह उठते ही गैस की गोली ढूंढते हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। आजकल के अनहेल्दी खानपान में कई लोगों को बदहजमी की शिकायत रहती है। ऐसे में कुछ खास चीजों का सेवन करना काफी जरूरी है। ऐसी ही कुछ चीजों का प्रयोग आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आप भी गैस और एसिडिटी से छुटकारा पा सकेंगे।
गलत खान-पान से अक्सर पेट फूलना और खट्टी डकार की समस्या हो जाती है।
सुबह-सवेरे कई लोगों को गैस की गोली खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
अजवाइन की मदद से आप एक ऐसा चूर्ण तैयार कर सकते हैं, जो आपको एसिडिटी से छुटकारा दिला सकता है।
आजकल के गलत खानपान में बदहजमी एक आम बात बन गई है, जिससे कई लोग परेशान हैं। हालत ये है, कि लोग सुबह-सवेरे उठते ही काने के लिए गैस की गोली ढूंढते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसे अपनाकर आप भी अपने पेट में होने वाली गड़बड़ से बच सकते हैं। बस इसका यूज आपको सुबह खाली पेट करना है, जो पेट से जुड़ी तमाम शिकायतों को दूर कर सकता है। आइए जानें इसके बारे में।नानी-दादी यूं ही नहीं अजवाइन के फायदे गिनाती थीं। बता दें, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में ये काफी मदद करती है। अगर आप भी रोजाना सुबह गैस की गोली खाने को मजबूर हैं, तो कुछ दिन सुबह उठते ही एक चम्मच अजवाइन खाकर देख सकते हैं। इससे आपकी बदहजमी भी दूर होगी और इसके पानी में काला-नमक मिलाकर पीने से भी आपको अपच से राहत मिलेगी।
आप बदहजमी को दूर करने के लिए और गैस की गोली से छुटकारा पाने के लिए घर पर अजवाइन से बना चूर्ण तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच काला नमक, 2 चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग को लेना है। अब अजवाइन और जीरा लेकर सूखे तवे पर रोस्ट कर लेना है। इसके बाद सभी चीजों को मिलाकर पीस लेना है। इस तैयार चूर्ण को आप किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर कर सकते हैं। इससे आपका भोजन भी ठीक से पचेगा और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-home-remedy-for-gas-and-acidity-in-hindi-how-to-treat-indigestion-at-home-23654698.html




