News Info

Go back
इस दाल का पानी वेट लॉस में मददगार, कब्ज के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद

15 February, 2024, 06:43 AM

इस दाल का पानी वेट लॉस में मददगार, कब्ज के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद

अगर आपका पाचन क्रिया तेज है तो आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स का इस्तेमाल आपके लिए कारगर हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
दाल का पानी पीना शरीर को एनर्जी देने वाला होता है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। तो, आपको इस बारे में सोचना चाहिए। दरअसल, दाल डिटॉक्सीफाइंग एंजेंट की तरह भी काम करता है और शरीर में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये फाइबर की तरह भी काम करता है और फैट के पचाने की गति को तेज करता है। इस तरह ये वजन बढ़ने नहीं देता और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा भी दाल का पानी पीने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
वजन घटाने के लिए आप हरी दाल का पानी (hari dal ka pani for weight loss benefits) पी सकते हैं। ये दाल वजन को तेजी से घटाने में मददगार है। इसके अलावा दाल का पानी पीना फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इसके तोड़ने की गति बढ़ा देता है। इससे हमारी आंत तेजी से फैट को पचाने लगती है और इसे शरीर में बढ़ने से रोकती है। इस प्रकार से ये मोटापा कम करने में मददगार है।

हरी दाल का पानी कब्ज कम करने में मददगार है। ये असल में आंतों में पानी जोड़ता है और इसकी क्रिया को तेज करता है। इससे मल मुलायम हो जाता है और आसानी से शरीर इसे बाहर निकाल देता है। इसके अलावा ये मल में थोक जोड़ता है और कब्ज को कम करने में मददगार है। 
ओवरईटिंग से बचने के लिए हरी दाल का पानी पीना फायदेमंद है। ये असल में फाइबर से भरपूर है जो कि पेट को भर देता है और शरीर को एनर्जी देता है। इससे शरीर ओवरईटिंग से बचता है और पाचन क्रिया भी सही रहता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हरी दाल का पानी पीना चाहिए। आपको दाल को उबालकर इसके पानी में नमक मिलाकर इसे पीने चाहिए। 



Source:

https://www.indiatv.in/health/hari-dal-ka-pani-for-weight-loss-benefits-in-hindi-2024-02-14-1023716
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help