News Info

Go back
Hot Water Benefits: सिर्फ वजन कम करने में ही नहीं बल्कि सेहत को इन तरीकों से फायदा पहुंचाता है गरम पानी

15 February, 2024, 06:35 AM

Hot Water Benefits: सिर्फ वजन कम करने में ही नहीं बल्कि सेहत को इन तरीकों से फायदा पहुंचाता है गरम पानी

ठंडा पानी पीने के नुकसानों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। यहां तक कि डॉक्टर्स भी फ्रिज से निकला पानी न पीने की सलाह देते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी पीने से आपको कई तरह से फायदा पहुंच सकता है। गर्म या गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीने के अलावा दिन भर भी पिया जा सकता है।
ठंडा पानी पीने के नुकसानों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा।
यहां तक कि डॉक्टर्स भी फ्रिज से निकला पानी न पीने की सलाह देते हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी पीने से आपको कई तरह से फायदा पहुंच सकता है।
कई लोग सुबह उठ कर खाली पेट गर्म नींबू पानी पीते हैं। दावा किया जाता है कि इससे चर्बी कम होती है। गर्म पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जिसकी सही जानकारी होने से लोग ठंडा चिल्ड पानी तो पीना बंद ही कर देंगे और गर्म पानी पर स्विच कर जाएंगे। आयुर्वेद के अनुसार भी शरीर के लिए ऊष्ण जल यानी गर्म पानी के ढेरों फायदे हैं। यह शरीर को अंदरूनी तौर पर साफ़ करता है और अंदर की टॉक्सीसिटी कम करता है।

आइए जानते हैं गर्म पानी के इसी प्रकार के अनेकों फायदे –
पाचन तंत्र के लिए पानी एक लुब्रिकेंट का काम करता है। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को स्मूद बनाता है, इसे सक्रिय करता है जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है और खाना अच्छे से पच कर आगे की तरफ बढ़ता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। गर्म पानी ब्लड फ्लो को बढ़ाता है जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है। पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से हृदय, स्किन और अन्य ऑक्सीजन की कमी से संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

सर्दियों में गर्म पानी देर तक शरीर को हाइड्रेट रखता है। हां, हाइड्रेटेड रहने के लिए गर्मी के मौसम में सामान्य पानी पिया जा सकता है। लगभग 10 से 22 डिग्री तापमान तक का पानी पीने से शरीर पानी को अच्छे से सोख कर इसे री-हाइड्रेट करता है।

गर्म पानी स्टूल को ढीला करता है जिससे इसे पास होने में आसानी होती है।

 गर्म पानी शरीर से टॉक्सीन तेज़ी से निकालता है जिससे मुंहासे और अन्य संक्रमण कम होते हैं, ब्लड फ्लो अच्छा होता है और स्किन साफ होती है।

उल्टी या मितली के बाद एक कप गर्म हर्बल चाय या पानी पीने से पेट में फ्लूएड की मात्रा संतुलित होती है और शरीर तत्काल प्रभाव से हाइड्रेटेड होता है।

 गर्म पानी पीने से म्यूकस ढीला होता है और एक जगह इकट्ठा नहीं हो पाता है। फिर आसानी से इसे साफ कर के अच्छे से सांस ली जा सकती है, जिससे नेजल कंजेशन कम होता है।
वज़न कम करने में मदद करता है।
शरीर से टॉक्सिन्स खत्म करता है।
स्ट्रेस लेवल भी कम सकता है।
नर्वस सिस्टम को शांत करता है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-not-just-weight-loss-hot-water-helps-keep-your-body-healthy-23652907.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help