News Info

Go back
फलों को भी खाने का होता है सही तरीका और समय, नहीं किया फॉलो तो हो सकती हैं बीमारियों का शिकार

15 February, 2024, 06:29 AM

फलों को भी खाने का होता है सही तरीका और समय, नहीं किया फॉलो तो हो सकती हैं बीमारियों का शिकार

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन में एक से दो सीजनल फल जरूर खाने चाहिए। इनमें कई ऐसे विटामिन्स मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिनकी हमारे शरीर को रोजाना जरूरत होती है और इनसे शरीर बीमारियों से भी बचा रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं फलों को भी खाने का समय होता है आइए जान लेते हैे इस बारे में।
फलों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स होते हैं जिनकी हमारी बॉडी को जरूरत होती है।
रात के समय फल खाना सेहत के लिए सही नहीं होता।
फलों को साबुत खाना जूस पीने से ज्यादा फायदेमंद होता है।
आयुर्वेदिक में खानपान का एक तरीका होता है, जिसे फॉलो करके आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकते हैं। पहले के जमाने में लोगों के स्वस्थ बने रहने के पीछे ये एक बहुत बड़ी वजह थी कि उनके सोने-जागने से लेकर खाने-पीने तक के नियम सेट होते थे। बदलते वक्त के साथ इन आदतों में बदलाव होते गए और आज जिस तरह की लाइफ हम जी रहे हैं, वो सबसे बड़ी वजह है मोटापे, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी आम होती बीमारियों की। 
सेहतमंद बने रहने के लिए सब्जियों और फलों का सेवन बहुत जरूरी है, लेकिन शरीर को इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके, इसके लिए उन्हें सही समय पर और सही तरीके से खाने के बारे में पता होना चाहिए। डॉ. दीक्षा भवसार सावलिया, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। अपने सोशल मीडिया पर अकसर ही खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फलों के किन तरीकों से सेवन करना होता है फायदेमंद, इसके बारे में बताया है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में।
- आयुर्वेद की मानें तो, शाम या रात के समय फल खाने से कफ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई बार ये सही तरीके से पचता भी नहीं, जिस वजह से इसका पोषण शरीर को सही तरीके से नहीं मिल पाता। 
- फलों को साबुत खाना इसका जूस पीने के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार फलों को चबाकर खाने से इसमें मौजूद फाइबर सीधे शरीर तक पहुंचता है। 

- खाने के साथ फलों को खाने की गलती बिल्कुल न करें। ये बिल्कुल भी सही तरीका नहीं। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में सूजन के साथ अपच की प्रॉब्लम हो सकती है।

- फलों को दूध या दही के साथ मिक्स करके न खाएं।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-follow-rules-for-eating-fruits-as-per-ayurveda-23653048.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help