News Info
Go back
14 February, 2024, 07:45 AM
आखिर कैसे बनने लगती है किडनी में पथरी? जानें कैसे करें बचाव
किडनी की पथरी एक कठोर वस्तु की तरह होती है यह तब बनती है, जब पेशाब में मौजूद रासायनिक पदार्थ की मात्रा उनके तय स्तर से ज्यादा हो जाती है.
आजकल पथरी की समस्या आम होती जा रही है यह अनुमान लगाया गया है कि 10 में से एक व्यक्ति पथरी की बीमारी से पीड़ित है. हमारे शरीर में पथरी, किडनी या गॉल ब्लैडर दोनों में से किसी भी जगह पर हो सकती है. आमतौर पर किडनी में बनने वाली पथरी दवाइयों की सहायता से यूरिन के जरिए बाहर निकल जाती है, लेकिन गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली में बनने वाली पथरी को ऑपरेशन के जरिए ही शरीर से बाहर निकाला जाता है. किडनी स्टोन यूरिन में पाए जाने वाले केमिकल के कारण बनते हैं.
किडनी की पथरी एक कठोर वस्तु की तरह होती है यह तब बनती है, जब पेशाब में मौजूद रासायनिक पदार्थ की मात्रा उनके तय स्तर से ज्यादा हो जाती है. किडनी की पथरी पीठ, कमर या पेट में गंभीर दर्द पैदा करती है. सही समय पर सही इलाज नहीं लेने से यह किडनी को क्षति पहुंचाती है. इसके लक्षण प्रभावित अंग के आधार पर अलग-अलग होते हैं.
किडनी की पथरी होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जिनमें शामिल है –
– लाल, भूरा या गुलाबी मूत्र
– उल्टी आना
– जी मिचलाना
– बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना
– बुखार और ठंड लगना
– कम मात्रा में पेशाब आना
किडनी मुट्ठी के आकार की होती है जो शरीर में बनने वाले विभिन्न प्रकार के केमिकल और लिक्विड पदार्थों के स्तर का बैलेंस बनाए रखती है और उनकी देखरेख करती है। साथ ही यह हमारे ब्लड को साफ रखने का कार्य भी करती है और रक्त में पाए जाने वाले टॉक्सिक पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकलती है।
हमारे शरीर में किडनी में स्टोन बनने में हमारे खान-पान और भोजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. डॉक्टर और एक्सपर्ट की माने तो भोजन में नमक की ज्यादा मात्रा किडनी में स्टोन का खतरा बढ़ा देती है. हाई प्रोटीन डाइट लेने से भी किडनी स्टोन की समस्या होती है. हमें हमारे भोजन में मांसाहारी भोजन से मिलने वाले प्रोटीन के स्थान पर शाकाहारी भोजन जैसे फलीदार सब्जियां, दाल ,मूंगफली और सोया फूड से मिलने वाले प्रोटीन की पूर्ति करना सही माना जाता है.
किडनी की पथरी से बचने के लिए हमें हमारे दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों को शामिल करना होगा. इन आदतों को हमारे जीवन शैली में शामिल करके हम गुर्दे की पथरी से काफी हद तक बच सकते हैं.
– अधिक से अधिक पानी पिए और पूर्णतः हाइड्रेटेड रहें
– कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ अधिक खाएं
– नमक, मांस और एंड जैसे पशु प्रोटीन का सेवन सीमित रूप से अर्थात कम करें.
हमारे शरीर में किडनी में स्टोन बनने में हमारे खान-पान और भोजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
किडनी की पथरी असहनीय दर्द पैदा करती है. इसलिए इसके लक्षण दिखने पर चिकित्सक की सलाह लेकर शीघ्र इलाज लेना चाहिए. पथरी के इलाज में देरी करने से धीरे-धीरे किडनी को नुकसान होना शुरू हो जाता है और कई बार जब स्टोन को देरी से निकाला जाता है तो किडनी पुनः पहले जैसा कार्य नहीं कर पाती. इसलिए लक्षण दिखाई देने पर इसका इलाज तुरंत करना चाहिए
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/kidney-stone-how-kidney-stones-start-forming-know-common-facts-and-causes-in-hindi-6720176/




