News Info

Go back
Prostate Cancer की शुरुआत में दिखने लगते हैं ये लक्षण, आज ही पहचानें

14 February, 2024, 07:40 AM

Prostate Cancer की शुरुआत में दिखने लगते हैं ये लक्षण, आज ही पहचानें

प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों में पाई जाती है. ये कैंसर प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है. ये ग्रंथि पेशाब की थैली के नीचे होती है
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में सुनते ही हमारे मन में चिंता पैदा होने लगती है. ये एक जानलेवा बीमारी है. इसके कई प्रकार होते हैं, लेकिन पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर सबसे ज्यादा देखा जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अन्य कैंसर अनुसंधान संगठनों के अनुसार, संख्या के संदर्भ में, प्रोस्टेट कैंसर विश्व स्तर पर पुरुषों में सबसे अधिक प्रचलित कैंसर के मामलों में से एक है. हर साल लाखों पुरुष इस कैंसर से पीड़ित होते हैं और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है. ये कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और कभी-कभी पहले कोई लक्षण नहीं दिखते हैं. ये कैंसर केवल पुरुषों में ही होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
हम में से अधिकतर लोगों ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में सुना होता है, लेकिन असल में ये होता है इसके बारे में कम ही जानते हैं. प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों में पाई जाती है. ये कैंसर प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है. ये ग्रंथि पेशाब की थैली के नीचे होती है. ये ग्रंथि मेल जेनिटल यानी यौन अंगों का एक हिस्सा है. इस ग्रंथि से ही शुक्राणु यानी स्पर्म बनता है. जब इसमें कैंसर बन जाता है तो इसे प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं. ये कैंसर शरीर में धीरे-धीरे पनपता है. प्रोस्टेट ग्रंथि का रोल पुरुषों के सेक्शुअल फंक्शन में होता है. उम्र के साथ साथ ग्रंथि का साइज भी बढ़ने लगता है. साइज बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह प्रॉस्टेट कैंसर है. यदि बीमारी का शीघ्र पता चल जाए तो उपचार संभव है.
-पेशाब करने में कठिनाई

-बार-बार पेशाब आना

-मूत्र अवरोध या अचानक बंद होना

-पेशाब में रक्त

-पीठ के निचले हिस्से में, जांघों के बीच या कूल्हों के बीच में दर्द

-यौन क्रिया के दौरान इरेक्शन होने में परेशानी होना

-वजन घटने के साथ थकावट

-अचानक वजन घटना

-सीमेन में ब्लड आना
प्रोस्टेट कैंसर के कारण-

– प्रोस्टेट कैंसर के पीछे कुछ जीनेटिक कारण हो सकते हैं

– प्रोस्टेट कैंसर के ज्यादातर मामले उम्रदराज पुरुषों में होते हैं

-हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी प्रोस्टेट कैंसर का खतरा हो सकता है
कैसे बचें-

-स्वस्थ खाना खाएं
-रोजाना व्यायाम करें.
-वजन नियंत्रित रखें
-धूम्रपान न करें.
-शराब से दूर रहें
-समस समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं

कैंसर किस तरह का और ये किस स्टेज में है इसका इलाज इसपर निर्भर करता है. प्रोस्टेट कैंसर में बायोप्सी करते हैं फिर उसकी स्टेजिंग, CT स्कैन से लेकर MRI तक से ये पता लग जाता है कि कैंसर किस स्टेज का है. इसका इलाज सर्जरी से, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी या हार्मोनल थेरेपी से किया जा सकता है.













Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/know-prostate-cancer-symptoms-treatment-causes-6720931/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help