News Info

Go back
Benefits of Kinnow: ऐसे ही नहीं सुपरफूड कहलाता है किन्नू, बदलते मौसम में इसे खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

14 February, 2024, 07:00 AM

Benefits of Kinnow: ऐसे ही नहीं सुपरफूड कहलाता है किन्नू, बदलते मौसम में इसे खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

मौसम बदलने के साथ क्या आपको भी सुस्ती और थकावट महसूस हो रही है? अगर हां तो यहां हम लेकर आए हैं आपकी समस्या का हल। यहां हम आपको बदलते मौसम में किन्नू खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना छिपा है और ये आपकी वीक इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है। आइए जानते हैं।
संतरे जैसा दिखने वाले इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
किन्नू खाने से आपकी हार्ट हेल्थ दुरुस्त हो सकती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने से लेकर डाइजेशन इम्प्रूव करने तक इसे खाने के कई फायदे हैं।
वैसे तो सेहत का ख्याल रखना हर मौसम में जरूरी होता है, लेकिन बदलते मौसम में तो इसे लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इन दिनों बॉडी की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में कुछ खास फल-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा ही एक फल है, किन्नू। कई लोग संतरे और किन्नू में कन्फ्यूज हो जाते हैं और इसे एक मानते हैं, लेकिन बता दें कि ये दोनों अलग-अलग होते हैं। किन्नू संतरे से सस्ता भी होता है और सेहत को भी लाजवाब फायदे पहुंचाता है। आइए जान लीजिए इसके बारे में।
अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो किन्नू खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपके बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में काफी कारगर है। यही नहीं, रोजाना इसका सेवन करने से आप दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।
 डाइट में किन्नू को शामिल करने से आप अपनी बोन हेल्थ को भी दुरुस्त कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।
शरीर में खून की कमी होने पर भी किन्नू खाना काफी फायदेमंद रहता है। ये आयरन का अच्छा सोर्स है, ऐसे में आप इसका जूस भी पी सकते हैं या फ्रूट चाट में भी एड करके खा सकते हैं।
विटीमिन सी से भरपूर किन्नू आपकी लो चल रही इम्यूनिटी को भी तेजी से बूस्ट कर सकता है। वायरल फीवर, खांसी-जुकाम आदि में भी इसका सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है।
 किन्नू खाने से आपका डायजेशन सिस्टम भी बढ़िया रहता है। पेट में बनने वाली गैस, अफारा और खट्टी डकार से भी ये आपको राहत दिलाने का काम करता है। मौसम बदलने पर कई लोग बदहजमी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी ये एक बढ़िया फल है।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-kinnow-in-hindi-kinnu-khane-ke-fayde-23652262.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help