News Info
Go back
13 February, 2024, 09:55 AM
क्या आपको भी जल्दी जल्दी खाना खाने की आदत है, तो ठहर जाएं, हो सकते हैं सेहत को ये नुकसान
अगर आप भी खाना खाते वक्त जल्दबाजी दिखाते हैं तो इससे आपकी सेहत खतरे में आ सकती है. इससे ना केवल मोटापा बढ़ेगा बल्कि आप डायबिटीज और दिल की बीमारी के भी शिकार बन सकते हैं.
जल्दी जल्दी खाना खाने से क्या होता है
क्या खाना खाते वक्त आप भी जल्दीबाजी दिखाते हैं? दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा भोजन को आराम से और चबा चबा कर खाने की सलाह देते हैं जिससे भोजन आराम से पच सके. लेकिन आज के दौर में जब लोगों के पास समय की कमी है और हमेशा भागदौड़ लगी रहती है, लोग खाने के लिए पूरा टाइम नहीं निकाल पाते और ऐसे में जल्दी जल्दी खाना खा लेते हैं.
ऐसे में खाने का साथ साथ हवा भी आपके पेट में चली जाती है जो सेहत को कई तरह से नुकसान करती है. जल्दी खाना खाने के कई नुकसान हैं जिनके बारे में लोगों को अक्सर पता नहीं होता है. चलिए जानते हैं कि जल्दी जल्दी खाना खाने से आपकी सेहत पर किस तरह के बुरे असर हो सकते हैं.
अगर आप जल्दी जल्दी खाना खाते हैं तो ये आदत जल्द ही आपको मोटा बना देगी. विज्ञान कहता है कि जब हम भोजन करते हैं तो करीब बीस मिनट बाद दिमाग पेट भरने का इशारा करता है. ऐसे में अगर हम जल्दी जल्दी यानी 20 मिनट से पहले ही भोजन खत्म कर लेंगे तो दिमाग सिग्नल नहीं दे पाएगा और हम पेट और भूख से ज्यादा खाना खा लेंगे.
जल्दबाजी में खाना खाने से खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह आदत आपका मोटापा बढ़ा सकती है.
जल्दी जल्दी खाना खाने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस का रिस्क बढ़ जाता है. यानी जब आप जल्दी भोजन करते हैं बॉडी में ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर बिगड़ जात है.इस वजह से शरीर का मेटाबॉजिल्ज प्रभावित होता है और व्यक्ति टाइप 2 डायबिटीज का शिकार हो सकता है. कई तरह के अध्ययनों में साबित हुआ है कि जल्दी भोजन करने वाले आराम से भोजन करने वालों की तुलना में डायबिटीज के ढाई गुना ज्यादा रिस्क में आते हैं
जल्दी जल्दी भोजन करने से मेटाबॉलिक डिस्ऑर्डर का रिस्क बढ़ता है. शरीर में मेटाबॉलिक के स्तर के बिगड़ने पर दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-know-side-effects-of-eating-too-fast-food-it-can-affects-your-weight-also-2610385




