News Info
Go back
13 February, 2024, 07:22 AM
Mulethi Tea Benefits: शरीर की एक-दो नहीं, कई परेशानियां दूर करती है मुलेठी की चाय
मुलेठी को अंग्रेजी में लिकोरिस कहते हैं और इसकी चाय अगर हफ्ते में 3-4 बार पी जाे तो यह आपको कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है। मुलेठी की चाय न सिर्फ सर्द मौसम में गरमाहट देने का काम करती है बल्कि तनाव सर्दी जुकाम पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करती है। तो आइए जानें इसके चमत्कारी फायदे।
लिकोरिस-टी यानी मुलेठी चाय आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। मुलेठी एक तरह की जड़ी बूटी होती है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत सारी औषधियों को बनाने में भी होता है। वैसे तो मुलेठी के अनेकों फायदे हैं लेकिन इसकी गर्म तसीर की वजह से ये सबके स्वास्थ्य के लिए से फायदेमंद नहीं होती है।
सर्दियों में इसका उपयोग चाय या काढ़ा बनाने में होता है। इसके अलावा इसके मीठे स्वाद की वजह से मुलेठी का बहुत सारी डिशेज जिसमें गुड़ हो इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही बहुत सारी कैंडीज भी बनाई जाती हैं। देखा जाए तो मुलेठी के बहुत सारे आश्चर्यजनक फायदे हैं जिनकी गिनती करना मुश्किल है।
मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने में भी मुलेठी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसलिए इसका सेवन समय-समय पर हमेशा करना चाहिए।
यह एक नेचुरल ब्रोंकोडायलेटर है। सर्दियों मे हम सभी सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से अक्सर घिर ही जाते हैं ऐसे में मुलेठी की चाय या काढ़े से हमें बहुत आराम मिल सकता है। यह खासकर सूखी खांसी में बहुत ही फायदेमंद हो सकती है|
मुलेठी से महिलाओं में होने वाला PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज) और PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मुलेठी ऐसी स्थिति में महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और उसकी वजह से बढ़ने वाले मोटापे को भी कम करने में मदद करती है।
मासिक धर्म में पेट के दर्द और ऐंठन में मुलेठी बहुत आराम दिलाती है। ऐसे समय में इसका सेवन बहुत ही आसरदार होता है।
मुलेठी का डेली सेवन हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम कर सकता है। हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें मुलेठी जड़ से खत्म करने में मदद करती है और साथ ही चेहरे को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाए रखने का भी काम करती है।
अल्सर को ठीक करने वाली चीजों में से एक है मुलेठी। इससे गैस्ट्रिक अल्सर और पेप्टिक अल्सर दोनों में ही बहुत आराम मिलता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-many-amazing-benefits-of-drinking-mulethi-tea-in-winters-23651347.html




