News Info
Go back
13 February, 2024, 07:07 AM
Kids Eyesight: छोटी उम्र में ही चढ़ गया है आपके बच्चे के मोटा चश्मा, तो उनकी डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स
How to Improve Eyesight आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और उन्हें कम उम्र में ही चश्मा चढ़ गया है या आपको ऐसा होने का डर है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। नन्हीं उम्र में ही चश्मा लग जाने पर आगे चलकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जान लीजिए कुछ फूड्स जो बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं।
छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में आजकल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स होना आम बात है।
कम उम्र में ही वीक आई साइट से कई बच्चे जूझ रहे हैं।
डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके भी इस समस्या को कम किया जा सकता है।
आज की लाइफ इतनी डिजिटल हो चुकी है, कि छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर आपको मोटा-मोटा चश्मा देखने को मिलता है। इसकी वजह से कम उम्र में ही उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। मोबाइल के बिना तो मानों उनका स्कूल, ट्यूशन और पढ़ाई नामुमकिन सी हो गई है। ऐसे में कुछ फूड्स हैं, जो उनकी आंखों की रोशने बढ़ाने में काफी मददगार हो सकते हैं। तो आइए जान लीजिए ऐसी कुछ चीजें और उन्हें आज से ही बना दीजिए बच्चों की डाइट का हिस्सा।
आई साइट को दुरुस्त रखने के लिए गाजर का सेवन भी काफी बढ़िया माना जाता है। ये विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसके अलावा ये बच्चों की ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छी रहती है। ऐसे में किसी न किसी रूप में इन्हें उनकी डाइट में जरूर शामिल कर लें।
शकरकंद भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद कारगर होता है। इससे शरीर में विटामिन ए और सी की कमी पूरी होती है और चश्मा चढ़ने के चांसेज कम हो जाते हैं। इसलिए इसे भी बच्चों को जरूर खिलाएं।
आपके बच्चे की भी आई साइट कम उम्र में ही वीक हो गई है, तो उन्हें हरी पत्तेदर सब्जियां, बथुआ, पालक, मेथी आदि जरूर खिलाएं। इससे कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।
आपके बच्चे की भी आई साइट कम उम्र में ही वीक हो गई है, तो उन्हें हरी पत्तेदर सब्जियां, बथुआ, पालक, मेथी आदि जरूर खिलाएं। इससे कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-to-improve-eyesight-of-kids-bacchon-ke-aankhon-ki-roshni-kaise-badhayein-23651670.html




