News Info
Go back
12 February, 2024, 09:08 AM
यूरिक एसिड का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज, 5 खट्टी चीजों को डाइट में करें शामिल, 30 दिन में मिलेगा बेहतर रिजल्ट
Control Uric Acid: वर्तमान समय में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या तेजी से पैर पसार रही है. बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ जाए, तो इससे कई गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. यूरिक एसिड को वक्त रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है. इसके लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, यूरिक एसिड लेवल को पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान से नेचुरल तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में कुछ खट्टे फलों का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. आइए आयुर्वेद महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार से जानते हैं कि इन खट्टे फलों के बारे में-
अनानास (Pineapple) भी सिट्रस फ्रूट है और इसमें विटामिन C, मिनरल्स समेत पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इससे किडनी की हेल्थ भी बेहतर होती है. अनानास का जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है.
अंगूर एक ऐसा फल है, जो कई लोगों को पसंदीदा होता है. ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए अंगूर का सेवन करना प्रभावी माना जा सकता है. इसे आप सीधे तौर पर खा सकते हैं. वहीं, इसका जूस, सलाद, जैम जैसी रेसिपी को बनाकर भी खाया जा सकता है.
ब्लड में मौजूद यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, नींबू में मौजूद तत्व यूरिक एसिड को कम कर सकता है. साथ ही इससे जोड़ों की सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है. इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें 1 चम्मच नींबू चम्मच नींबू का रस डालकर इसे खाली पेट पिएं. इससे काफी हद तक यूरिक एसिड को घटा सकते हैं.
यूरिक एसिड के स्तर को घटाने के लिए आंवला का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसका सेवन करने आप चटनी, आंवला का पानी, आंवला की चाय के रूप में कर सकते हैं. साथ ही रोजाना खाली पेट अगर आप 1 आंवला खाते हैं, तो इससे भी काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को घटाने में मदद मिल सकती है.
संतरा (Orange) को यूरिक एसिड कंट्रोल करने में बेहद असरदार माना जाता है. संतरा का सेवन करने से गाउट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है. संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे किडनी समेत शरीर के कई अंगों को बड़े फायदे मिलते हैं.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-sour-fruits-to-control-uric-acid-levels-instantly-boost-kidney-health-uric-acid-kaise-kam-karen-in-hindi-as-per-dr-sarvesh-kumar-8062298.html




