News Info

Go back
नसों को ताकतविहीन कर देती है इस विटामिन की कमी, नजरअंदाज करने पर शरीर हो जाएगा शिथिल, पर ऐसे कर सकते हैं काबू

12 February, 2024, 09:04 AM

नसों को ताकतविहीन कर देती है इस विटामिन की कमी, नजरअंदाज करने पर शरीर हो जाएगा शिथिल, पर ऐसे कर सकते हैं काबू

विटामिन ई त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए एक बेहद ही जरूरी विटामिन है. विटामिन ई (Vitamin E) एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है. इसका मुख्य काम एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करना भी है. यह हेल्दी रहने के लिए जरूरी विटामिन है. यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से लड़ता है. शरीर में कई बार आयरन की कमी होने से बाल काफी झड़ते हैं, इसके लिए भी विटामिन ई युक्त चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है. चलिए जानते हैं विटामिन ई के फायदों (Vitamin E ke fayde) और मुख्य सोर्स के बारे में.
एचएसपीएच डॉट हार्वर्ड डॉट ईडीयू में छपी एक खबर के अनुसार, 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं को विटामिन ई प्रतिदिन 15 मिलीग्राम लेना चाहिए. इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 19 मिलीग्राम से थोड़ा अधिक लेने की सलाह दी जाती है.
विटामिन ई प्लांट बेस्ड ऑयल, नट्स, बीज, फल और सब्जियों में अधिक पाया जाता है. इनमें निम्न चीजें शामिल हैं-
-वीट जर्म ऑयल
-सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल
-सूरजमुखी के बीज
-बादाम
-मूंगफली
-पालक, कोलार्ड ग्रीन्स
-कद्दू
-एस्परेगस
-रेड बेल पेपर
-आम, एवोकाडो
जिन लोगों को डाइजेस्टिव डिसऑर्डर है, फैट सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं, उनमें विटामिन ई की कमी हो सकती है. विटामिन ई की कमी होने पर निम्न संकेत शरीर में नजर आ सकते हैं-

– विटामिन ई की कमी से आंखों की समस्या रेटिनोपैथी हो सकती है. इसमें आंखों की रेटिना डैमेज हो जाती है, जिससे दृष्टि दोष हो सकता है.

– इस विटामिन की कमी से पेरिफेरल नर्व्स डैमेज हो सकता है. खासकर, हाथ या पैर का, इसकी वजह से कमजोरी और दर्द महसूस हो सकती है.

– शरीर में विटामिन ई की बहुत अधिक कमी होने से एटैक्सिया (Ataxia) की समस्या हो सकती है, इसमें शरीर के मूवमेंट्स पर से कंट्रोल खो जाता है.

– इम्यून की कार्य क्षमता में कमी आ सकती है.
– मायोक्लिनिक डॉट ओआरजी के अनुसार, कुछ शोध की मानें तो विटामिन ई अल्जाइमर्स डिजीज को अधिक गंभीर होने से रोकता है. विटामिन ई सप्लीमेंट्स और इससे भरपूर खाद्य पदार्थ के सेवन से आप बढ़ती उम्र में अल्जाइमर्स डिजीज से बच सकते हैं.

– अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन ई नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर डिजीज के लक्षणों में सुधार कर सकता है. यदि आप नियमित रूप से विटामिन ई से भरपूर फूड्स का सेवन करें तो लिवर को हेल्दी रख सकते हैं.

– विटामिन ई बालों और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए बेहद ही जरूरी पोषक तत्व है. यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है. बालों को पतला होने से रोकता है. दोमुंहे बाल, डैंड्रफ, असमय सफेद बाल होने आदि समस्याओं को भी दूर करता है.

– विटामिन ई ऑयल स्किन पर लगाने से सनबर्न से बचा जा सकता है. यह डैमेज स्किन की रिपेयर करता है. ड्राई स्किन को नमी प्रदान कर स्मूद बनाता है. सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल के लिक्विड को स्किन पर लगाकर सोने से त्वचा की नमी बनी रहती है. विटामिन ई युक्त फूड्स के सेवन से कोलेजन का निर्माण बढ़ता है, जिससे स्किन की लचक बरकरार रहती है. सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से लड़ता है. डार्क स्पॉट, टैनिंग की समस्या भी इससे दूर हो सकती है.









Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-vitamin-e-deficiency-sign-and-symptoms-can-damage-eyesight-loss-control-of-body-movement-know-food-sources-benefits-of-vitamin-e-capsule-ke-fayde-8062097.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help