News Info

Go back
पेट में फंसी सारी गंदगी को वैक्यूम क्लीनर की तरह खींचकर बाहर कर देंगे ये 5 ड्रिंक्स, कब्ज का भी झंझट होगा खत्म, सुबह ही हो जाएंगे फ्रेश

12 February, 2024, 08:57 AM

पेट में फंसी सारी गंदगी को वैक्यूम क्लीनर की तरह खींचकर बाहर कर देंगे ये 5 ड्रिंक्स, कब्ज का भी झंझट होगा खत्म, सुबह ही हो जाएंगे फ्रेश

गलत खान-पान की वजह से आजकल अधिकांश लोगों का पेट साफ नहीं रहता है. इससे कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की शिकायत रहती है. यह बात कई रिसर्च में सामने आ चुकी है कि अगर पेट साफ नहीं रहता या गड़बड़ रहता है तो इससे आंत की लाइनिंग पर प्रेशर बढ़ता है और आंत की लाइनिंग का सीधा संबंध दिमाग के नर्व से जुड़ा होता है. यानी अगर आपकी आंतें सही नहीं है तो आपका मन इसी वजह से खिन्न रहता है. आपका बौद्धिक काम इससे प्रभावित हो सकता है. इसलिए आंत की सफाई बहुत जरूरी है लेकिन इसके लिए दवा से कहीं बेहतर कुछ नेचुरल ड्रिंक्स काम करेंगे.
-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक पेट हमेशा सही रहे, इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से रोजाना पानी का पर्याप्त सेवन करें. अगर आप पानी अधिक नहीं पी सकते तो जिस फूड में पानी की मात्रा ज्यादा हो उसका सेवन ज्यादा करें. इसके लिए टमाटर, तरबूज, सलाद वाले पत्ते, लेट्यूस आदि का सेवन ज्यादा करें.
-अगर पेट गड़बड़ रहें या कब्ज रहें तो कुछ दिन गुनगुने पानी में नमक मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट इसे पी जाएं. इससे दो चीजों में फायदा मिलेगा. एक तो गले में इंफेक्शन से संबंधित दिक्कतें दूर होंगी. दूसरा इससे पेट की गंदगी भी निकल जाएगी. सुबह में इसे पीने पर बहुत जल्द टॉयलेट का अर्ज होगा और पेट की गंदगी बाहर निकल जाएगी. इससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर होगी.
-पेट को साफ करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद है. गाजर और चुकंदर दोनों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इसे कुछ दिन खाली पेट सेवन करें. बहुत जल्दी आपके पेट की गंदगी साफ हो जाएगी.
पेट को साफ रखने के लिए फाइबर वाली नेचुरल चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसलिए जब पेट में ज्यादा गंदगी जमा हो जाए तो आप सेब का जूस पी सकते हैं. लेकिन सेब का छिल्का न उतारें. पूरे सेब को जूस बनाएं. इससे पेट के कोने-कोने की गंदगी को साफ हो जाएगी.
पेट साफ करने के लिए आप बेजिटेबल जूस पी सकते हैं. बेजिटेबल जूस में फूलगोभी, ब्रोकली, बंद गोभी, लौकी, पालक, टमाटर, गाजर, करेला आदि को शामिल कर सकते हैं. हालांकि बेजिटेबल जूस का सीमित मात्रा में सेवन करें. हर दिन इसका सेवन न करें. कुछ लोगों को यह पेट में गैस बढ़ा सकता है. इसलिए अगर शूट न करें तो तुरंत छोड़ दें.

Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-drinking-carrot-beetroot-amla-lemon-in-morning-empty-stomach-for-natural-colon-cleanse-in-hindi-8062412.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help