News Info

Go back
चटपटी इमली में अमृत समान करामाती गुण, डायबिटीज, कोलेस्‍ट्रॉल ही नहीं, कैंसर से भी करती है बचाव, जानें 5 कमाल के फायदे

12 February, 2024, 08:44 AM

चटपटी इमली में अमृत समान करामाती गुण, डायबिटीज, कोलेस्‍ट्रॉल ही नहीं, कैंसर से भी करती है बचाव, जानें 5 कमाल के फायदे

चटपटी इमली का इस्‍तेमाल हम खाने के जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है. यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप इसका नियमित इस्‍तेमाल करें और अपनी डाइट में शामिल करें तो शरीर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम, फोलेट जैसी कई जरूरी न्‍यूट्रिशनल चीजों की आपूर्ति बड़ी ही आसानी से हो सकती है और बीमारियों से हम बचे रह सकते हैं. आइए जानते हैं इसके अन्‍य फायदों के बारे में.
बीबीसीगुडफूड के मुताबिक, इमली के फल में मौजूद इसका बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. 2014 के एक शोध में पाया गया कि इमली के बीज के अर्क को अगर हम डाइट में शामिल करें तो यह ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम कर रीनल सेल कार्सिनोमा के प्रोग्रेस को कम कर सकता है और इसके एंजाइम कैंसर सेल को बनने या बढ़ने से रोक सकते हैं
यह हार्ट को भी हेल्‍दी रखने में काफी मदद कर सकता है. दरअसल, इमली के सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है. मतलब यह कि हेल्‍दी कोलेस्‍ट्रॉल को यह बढ़ाता है और बैड कोलेस्‍ट्रॉल का कम करने का काम कर सकता है. जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है. इसके सूखे गूदे में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं जो डायस्टोलिक ब्‍लड प्रेशर को भी कम रख सकता है
इमली लीवर को भी खतरनाक बीमारियों से बचाने और हर तरह की समस्‍याओं से प्रोटेक्‍ट करने का काम कर सकता है. अगर आप इमली का अर्क डाइट में शामिल करें तो यह फैटी लीवर, हेपेटिक स्टीटोसिस जैसी समस्‍याओं से हमें बचाता है. इसमें मौजूद प्रोसायनिडिन नाम का एंटीऑक्सिडेंट लीवर को फ्री रेडिकल डैमेज से प्रोटेक्‍ट कर सकता है.
इमली शरीर में किसी भी तरह के इंफ्लामेशन को रोकने का काम कर सकता है और ब्लड शुगर लेवल को इंप्रूव करने का काम कर सकता है. जिससे डायबिटीज की समस्‍या भी हमसे दूर रह सकती है.
इमली के गूदे में कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स ऐसे होते हैं जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं. यह बॉडी को एक तरह का सुरक्षा कवच देता है और किसी तरह की भी समस्‍या हो मसलन, सूजन आदि तो ये खुद ब खुद हील होने लगता है. इस तरह आप इसे अपनी डाइट में आसानी से इमली को शामिल करें और स्वास्थ्य लाभ उठाएं.

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-tamarind-is-amazing-for-health-protects-from-diabetes-cholesterol-cancer-and-many-more-know-5-benefits-imli-ke-fayde-8062794-page-2.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help