News Info

Go back
Pomegranate Juice Benefits: सेहत ही नहीं रूप निखारने में भी मददगार है अनार का जूस, जानें इसे रोज पीने के फायदे

12 February, 2024, 07:55 AM

Pomegranate Juice Benefits: सेहत ही नहीं रूप निखारने में भी मददगार है अनार का जूस, जानें इसे रोज पीने के फायदे

घर पर बनाया गया फ्रेश अनार का जूस आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। घर पर बनाए जाने की वजह से यह फ्रेश होता है और कई बीमारियों से बचाव करने में सहायता करता है। इसमें प्रीजरवेटिव्स और शुगर न मिले होने की वजह से यह और अधिक फायदेमंद होता है। जानें रोज अनार का जूस पीना कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
घर पर बनाया गया फ्रेश अनार के जूस में प्रीजरवेटिव्स न होने की वजह से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसे पीने से दिल की बीमारियों से बचाव करने और ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में मदद मिलती है।
यह जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए हम कई बार बाहर से पैकेज्ड फ्रूट जूस या सोडा ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन इसमें अलग से काफी मात्रा में शुगर और प्रिजरवेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इसके बदले, घर पर बनाया गया फ्रेश फ्रूट जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए घर पर इसका ताजा जूस निकालकर पीना भी काफी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं, रोज अनार का ताजा जूस पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
अनार का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक नहीं होती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इस कारण से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिलती है।
अनार का जूस पीना आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो डार्क स्पॉट्स, सन डैमेज आदि से बचाव करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने की वजह से इन्फेक्शन आदि का खतरा भी कम होता है।
अनार में एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की वजह से दिल की बीमारियां, डायबिटीज आदि का खतरा रहता है। इंफ्लेमेशन को कम कर, अनार का जूस इन बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
अनार में थाइमिन और फॉलेट पाए जाते हैं, जो सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये सेल को बेहतर तरीके से काम करने में भी मदद करते हैं। इसलिए अनार का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेंज को भी कम करते हैं, जिससे कैंसर से एक हद तक सुरक्षा मिल सकती है।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-pomegranate-juice-benefits-consume-every-day-for-healthy-heart-and-skin-23650534.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help