News Info
Go back
12 February, 2024, 07:20 AM
Premature Grey Hair: सफेद बालों को उखाड़ना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान
प्रदूषण केमिकल्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज कल बालों के सफेद होने की समस्या काफी कम उम्र से ही शुरू हो जाती है। इसे छिपाने के लिए कई बार लोग इन्हें उखाड़ देते हैं। बालों को जबरदस्ती निकालने की वजह से आपकी स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जानें सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से होने वाले नुकसान।
पने बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए हम अनगिनत तरीके अपनाते हैं। घर पर हेयर मास्क लगाने से लेकर सलून में घंटों बिताने तक, सब कुछ ट्राई करते हैं, लेकिन बालों की समस्या तब भी हल नहीं होती। बाल झड़ना, बालों का टूटना, दोमूहे होना और यह सूची ऐसे ही आगे बढ़ती रहती है। इन परेशानियों में बालों का उम्र से पहले सफेद होना भी शामिल है। कम उम्र में बालों के सफेद होने के premature greying कहा जाता है। ऐसा होने के पीछे लाइफस्टाइल से जुड़ी कई आदतें भी शामिल हो सकती हैं। ये सफेद बाल आपको काफी परेशान कर सकते हैं। इन्हें छिपाने के लिए कई लोग बालों को कलर करना, मेहंदी लगाना और यहां तक कि इन्हें तोड़ने के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन सफेद बालों को तोड़ने के आपको कई खामियाजे उठाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद बालों को उखाड़ने से आपको क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो मेलानोसाइट नाम के सेल्स के कम होने की वजह से होते हैं। ये सेल्स एक पिगमेंट बनाते हैं, जिनकी वजह से बालों में रंग आता है। उम्र के साथ ये सेल कम होने लगते हैं, जिस वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। इसके कई और कारण भी हो सकते हैं, जैसे- जेनेटिक्स, खान-पान की आदतें, पोषक तत्वों की कमी, स्मोकिंग, स्टाइलिंग टूल या ब्लीच के अधिक इस्तेमाल से, स्ट्रेस, प्रदूषण और कई बीमारियों की वजह से भी बाल जल्दी सफेद होने की समस्या हो सकती है।
सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से ऐसा नहीं होता कि आपके दूसरे बाल भी सफेद होने लगें, लेकिन इसकी वजह से कई दूसरी परेशानियां जरूर हो सकती हैं। सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से होने वाले नुकसान-
बालों को उखाड़ने की वजह से जड़ों में बैक्टिरीया इन्फेक्शन हो सकता है। इन्फेक्शन की वजह से एक्ने और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सफेद बालों को जड़ों से उखाड़ने से बचें।
बालों को जड़ों से निकालने की वजह से स्कैल्प में इरिटेशन होने का खतरा रहता है। इस वजह से रैशेज, खुजली जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
बालों को बार-बार उखाड़ने की वजह से उस जगह पर हाइपरपिग्मेंटेशन होने का जोखिम रहता है। इस कारण से आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/fashion-beauty-premature-grey-hair-plucking-know-about-its-harms-23608121.html




