News Info

Go back
Fruits for Healthy Skin: स्किन टेक्सचर को इंप्रूव कर उसे हेल्दी व जवां बनाए रखने में मददगार हैं ये फल

12 February, 2024, 07:12 AM

Fruits for Healthy Skin: स्किन टेक्सचर को इंप्रूव कर उसे हेल्दी व जवां बनाए रखने में मददगार हैं ये फल

अगर आपकी स्किन पर चमक नहीं है। कील-मुंहासों के साथ दाग-धब्बों से अलग परेशान कर रखा है और बढ़ती उम्र में झुर्रियां भी नजर आने लगी है तो इससे टेंशन होना तो लाजमी है औऱ स्ट्रेस स्किन के टेक्सचर को और ज्यादा खराब करने का काम करता है। अगर आप भी हैं इन चीज़ों से परेशान तो इन फलों की मदद से पाएं छुटकारा।
हेल्दी और बैलेंस डाइट का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नजर नहीं आता, बल्कि इससे स्किन भी चमकदार और लंबे समय तक जवां बनी रहती है। बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं नजर आता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। आज हम आपको ऐसे कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से स्किन के टेक्सचर को सुधारा जा सकता है साथ ही रंगत में भी सुधार लाया जा सकता है। 
- बेरीज, अंगूर और अनार जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं, ये शरीर में फ्री-रेडिकल्स से लड़कर बढ़ती उम्र में भी आपको जवां बनाए रखते हैं। 

- पपीता के सेवन से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन कम होती हैं। इसमें मौजूद पापेन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

- केला विटामिन ए, बी और ई से भरपूर होते हैं। इसे खाना और लगना दोनों ही फायदेमंद होता है। पके हुए केले को मैश कर चेहरे पर लगाने से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

- चेहरे की लालिमा बढ़ाना चाहते हैं, तो अनार को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे स्किन को सूरज की किरणों से बचाने में मदद मिलती है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को साफ करने और इसे ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

नींबू में विटामिन सी की मात्रा त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे दूर करने में बेहद असरदार है। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू का पानी पिएं इसका असर आपको कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेगा। नींबू के छिलके को कोहनी पर रगड़ने से उसका कालापन दूर होता है। नींबू में शहद की थोड़ी मात्रा मिलाएं और इससे चेहरे, कोहनी और घुटनों की मसाज करें। 




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-seasonal-fruits-for-healthy-glowing-and-young-skin-23650722.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help