News Info
Go back
10 February, 2024, 10:42 AM
Skin Care Tips: नेचुरल तरीके से पाना चाहते हैं चेहरे का निखार, तो लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 3 फेस पैक
धूप-धूल और मिट्टी की वजह से अक्सर चेहरे का निखार कम होने लगता है। ऐसे में कई महंगे प्रोडक्ट्स भी त्वचा की चमक वापस नहीं ला पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी से बने ये फेस पैक लगा सकते हैं।
लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सजग और सतर्क रहते हैं। चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए वह न सिर्फ अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं, बल्कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन कई महंगे प्रोडक्ट्स की मदद से भी चेहरे पर मन मुताबिक निखार नहीं आ पाता है। ऐसे में कुछ देसी और घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो कई ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अभी भी चेहरे का निखार हासिल नहीं कर पाएं हैं, तो आप इसके लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और इसे ग्लोइंग भी बनाती है। तो चलिए जानते हैं ग्लोइंग त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इसका एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए अलग रख दें।
इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर इस पर फेस पैक लगाएं।
इस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर ही लगा छोड़ दें।
कुछ समय बाज ठंडे पानी की मदद से अपने चेहरा धो लें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/fashion-beauty-skin-care-tips-try-these-three-face-packs-made-of-multani-mitti-for-naturally-glowing-skin-23418128.html




