News Info
Go back
10 February, 2024, 10:05 AM
Skin Care Tips: चेहरे की रंगत निखारेगा पुदीना, बस इन होममेड फेस पैक्स का करें इस्तेमाल
इन दिनों कई वजहों से लोग त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई सारे उपाय अपनाते हैं। पुदीना इन्हीं में से एक है। आपने अक्सर खाने-पीने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके चेहरे को निखारने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है।गर्मी के दिनों में पुदीने की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। अपनी ठंडी तासीर की वजह से पुदीना हमारे शरीर को ठंडा रखता है। पुदीने को चटनी, सलाद, कुलिंग ड्रिंक्स, जूस कई तरह से इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीना को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि लगाना भी फायदेमंद है?
जी हां, पुदीना हमारी स्किन से संबंधित कई परेशानियों से हमें छुटकारा दिलाता है। इसकी कुलिंग प्रापर्टीज चेहरे को ठंडक और ताजगी देती है। अगर आपके घर में पुदीने का पौधा है, तो आसानी से आप उन्हें अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की रंगत निखारने के लिए घर पर बनाएं ये फेस पैक्स-
इस पैक को बनाने के लिए आधा केला लें। इसमे 8 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें। इन्हें पीस लें, एक गाढ़ा मिश्रण तैयार होने के बाद, इसे कम से कम 15 से 30 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
फ्रेश पुदीने की 10 से 12 पत्तियों को अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को एक कांच के कंटेनर में डालें लें। अब इसमें दो से तीन चम्मच गुलाब जल, 7 से 8 बूंदें ग्लिसरीन की डालें और अच्छी तरह एक मिश्रण बनाएं। इस पेस्ट को आप फ्रिज में एक रात के लिए रख दें। अगले दिन इसे एक साफ कंटेनर या फिर कांच की बॉटल में छान कर रख लें। बस तैयार है आपका होममेड सीरम। आप रोजाना चेहरे को धोने के बाद इसकी कुछ बूंदें लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अगली सुबह ताजे पानी से चेहरा धो लें।
इस पैक के लिए 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 10 से 12 पीसी हुई पुदीने की पत्तियां, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट तक लगाने के बाद, ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ़्ते में कम से कम दो बार इस पैक को लगाएं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/fashion-beauty-make-homemade-facepack-with-pudina-for-glowing-skin-in-hindi-23537278.html




