News Info

Go back
Benefits of Anjeer: वजन घटाने में बेहद कारगर है अंजीर, जानें इसके अन्य गजब के फायदे

10 February, 2024, 09:27 AM

Benefits of Anjeer: वजन घटाने में बेहद कारगर है अंजीर, जानें इसके अन्य गजब के फायदे

Benefits of Anjeer सेहतमंद रहने के लिए लोग अक्सर कई सारे उपाय अपनाते हैं। कई लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर ड्राईफ्रूट्स कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। अंजीर इन्हीं में से एक जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं।ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अलग-अलग तरह के इन ड्राई फ्रूट्स के विभिन्न फायदे होते हैं, जिनकी वजह से लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अंजीर इन्हीं में से एक है, जिसका सेवन आमतौर पर बादाम या किशमिश की तरह नहीं किया जाता है, लेकिन अंजीर के स्वास्थ्य लाभ इसे एक ऐसा ड्राई फ्रूट बनाते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद है।अंजीर को बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स का एक समृद्ध स्रोत है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और आयरन शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में-
अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है और आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया के लिए प्रीबायोटिक या भोजन स्रोत के रूप में कार्य करता है।
अंजीर कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि जैसी हड्डियों के पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।
अंजीर पोटेशियम से भरपूर होता है, जिसकी वजह से यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए चीनी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
फाइबर से भरपूर अंजीर शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम कर सकता है, जो अक्सर हृदय रोग की घटना के लिए जिम्मेदार होते हैं। सूखे अंजीर में हाई एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण शरीर से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाते हैं, जो भविष्य में कोरोनरी धमनियों में रुकावट पैदा करते हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज को दूर रखते हैं।
इसके हाई फाइबर कंटेंट के अलावा, इसमें कैलोरी कम होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। अंजीर में डाइटरी फाइबर होता है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिसकी वजह से आप ज्यादा खाने से बचते हैं, जिससे कैलोरी सेवन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-amazing-health-benefits-of-anjeer-23512890.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help