News Info
Go back
10 February, 2024, 09:22 AM
क्या आप भी Dry Fruits के साथ करते हैं दिन की शुरुआत, तो हानिकारक हो सकता खाली पेट इन सूखे मेवों को खाना
लोग अक्सर सेहतमंद रहने के लिए Dry Fruits को डाइट में शामिल करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए काफी गुणकारी भी होती है। हालांकि कुछ तरह के सूखे मेवे ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ड्राई फ्रूट्स के बारे में-हेल्दी रहने के लिए स्वस्थ आहार बेहद जरूरी है। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी लोगों को पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। संतुलित डाइट में फल-सब्जी और ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) समेत सभी हेल्दी फूड आइटम्स शामिल होते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। लोग इसे कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे सूखे मेवे भी हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दरअसल, ड्राई फ्रूट्स को खाने का एक सही समय होता है। अगर इन्हें गलत समय पर खाया जाए, तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। कुछ खास तरह के सूखे मेवों को सुबह खाली पेट खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ड्राई फ्रूट्स के बारे में-
पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। हालांकि, सुबह इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाता है। दरअसल, इसमें हाई शुगर कंटेंट होता है, जिससे न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल में गड़बड़ी हो सकती है, बल्कि आप पूरे दिन सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं।
अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट इसे खाने से इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से सूजन और परेशानी हो सकती है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड में भरपूर अखरोट भी खाली पेट खाने पर पचाना मुश्किल होते हैं। अगर आप सुबह इनका सेवन करते हैं, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।
खजूर कई तरह से हमारे लिए लाभकारी होता है। यह ऊर्जा का बड़ा स्त्रोत होता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से भी नुकसान हो सकता है। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से सुबह इन्हें खाने से अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
सूखे खुबानी में भी फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इनका असर भी आलूबुखारे के समान ही हो सकता है। सुबह के समय खाली पेट इन्हें खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आलूबुखारा एक प्राकृतिक रेचक पाया जाता है और पाचन तंत्र पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। अगर आप सुबह खाली पेट इन्हें खाते हैं, तो पेट खराब या दस्त की समस्या हो सकती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-avoid-eating-these-dry-fruits-empty-stomach-in-morning-23650003.html




