News Info
Go back
10 February, 2024, 08:41 AM
Cough Cold Remedies: सर्दी-खांसी ने आपको भी कर दिया है परेशान, तो किचन में मौजूद इन मसालों से पाएं जल्द आराम
कुछ ही दिनों सर्दियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में सर्दी के बीतते सीजन के साथ ही खांसी-जुकाम के मामले भी फिर से बढ़ने लगे हैं। Cough Cold एक आम समस्या है जो परेशानी की वजह बन जाती है और हमारे रोजमर्रा के काम को प्रभावित करती है। अगर आप भी सर्दी- खांसी से परेशान हैं तो इन मसालों से इससे राहत पा सकते हैं।फरवरी के बीतते महीने के साथ ही सर्दियां भी कुछ कम होने लगी हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से गई नहीं है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में सर्दी के आखिरी महीनों में एक बार फिर खांसी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह समस्या अक्सर हमारे लिए परेशानी की वजह बन सकती है और रोजमर्रा के कामकाज में बाधा डाल सकती है। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं की मदद से इससे राहत पाने को कोशिश करते हैं।हालांकि, आप दवाओं के अलावा किचन में मौजूद कुछ मसालों की मदद से भी सर्दी-खांसी से राहत पा सकते हैं। अगर आप या आपके आसपास भी कोई सर्दी-खांसी से परेशान है, तो इन मसालों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।
आमतौर पर गरम मसाले और माउथ फ्रेशर के रूप में इस्तेमाल होने वाली लौंग सर्दी-खांसी से राहत दिलाने काफी मदद करती हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होती है, जो गले में खराश, खांसी और सर्दी को ठीक करने में मदद करती है।
अक्सर मीठे व्यंजनों, मिठाईयों या अन्य पकवानों में इस्तेमाल होने वाली इलायची भी खांसी और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होगी। हरी और काली इलायची की दोनों गी किस्मों में, प्रतिरक्षा को बढ़ाने और खांसी और सर्दी से राहत दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं।
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काली मिर्च भी सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में असरदार है। इसमें मौजूद तत्व प्रतिरक्षा को बढ़ाने और खांसी-सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
दालचीनी का इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने का एक प्राकृतिक उपचार भी है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है और खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत देता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-home-remedies-five-indian-spices-to-get-relief-from-cough-and-cold-23649926.html




