News Info

Go back
कहीं आपको भी तो नहीं हैं प्री-डायबिटीज के ये 7 लक्षण? जानिए इसमें क्यों रहता है साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा

10 February, 2024, 07:38 AM

कहीं आपको भी तो नहीं हैं प्री-डायबिटीज के ये 7 लक्षण? जानिए इसमें क्यों रहता है साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा

डायबिटीज के बारे में आपने अक्सर अपने आसपास खूब सुना-पढ़ा होगा लेकिन क्या आपको प्री-डायबिटीज की स्थिती के बारे में जानकारी है? बता दें बढ़ती उम्र के साथ इसे लेकर सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है नहीं तो ये आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। आइए जानते हैं कि ये डायबिटीज से कैसे है अलग और क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके।आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि तरह-तरह की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। इन्हीं में से एक है डायबिटीज, जो आज कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लिए हुए है। इसके बारे में तो आपने देखा-सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी प्री-डायबिटीज के बारे में सुना है? बता दें, ये एक अलार्म साइन की तरह है जिसे अनदेखा करने का मतलब मुसीबत को मोल लेना है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे क्या होती है प्री-डायबिटीज और डाइबिटीज से कैसे होती है ये अलग। इसके साथ ही, आप ये भी जानेंगे कि इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।प्री-डायबिटीज, डायबिटीज का एक बॉर्डर लाइन है, जिसे लेकर लापरवाही बरतने पर डायबिटीज के मरीज बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इस स्थिती में ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से ज्यादा तो होता है, लेकिन इतना ज्यादा भी नहीं होता है कि उसे डायबिटीज (Diabetes) मान लिया जाए। ऐसे में इसकी पहचान करना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लक्षण।- भूख का बढ़ जाना

- बार-बार पेशाब लगना

- ज्यादा थकान महसूस होना

- हाथ-पैर सुन्न होना

- बहुत जल्दी वजन का घटना

- चोट ठीक होने में ज्यादा समय लगना

- आंखों की रोशनी कम हो जाना- एक्सरसाइज और योग का सहारा लेकर आप इसे आगे चलकर डायबिटीज में बदलने से रोक सकते हैं। फिजिकल एक्टीविटीज को बढ़ा देने से शरीर में न सर्फ इंसुलिन की फंक्शनिंग बेहतर हो जाती है, बल्कि इससे वजन भी कंट्रोल किया जा सकता है।

- प्री-डायबिटीज में ही सतर्क हो जाने पर भविष्य में होने वाली डायबिटीज की बीमारी को रोका जा सकता है। इसके लिए आपको स्मोकिंग से दूर रहना होगा। अगर आपको भी स्मोकिंग की आदत है, तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि धूम्रपान करने वाले लोगों में डायबिटीज का जोखिम अधिक रहता है।

- शरीर में प्री-डायबिटीज के लक्षण दिखाई देने पर कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी हो जाता है। अच्छी और पर्याप्त नींद भी आपके ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने में मदद सकती है।

- डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर वाले फल और दालों को शामिल करके भी आप डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको शुगरी ड्रिंक्स से किनारा करना होगा।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-what-is-pre-diabetes-know-its-causes-symptoms-and-prevention-in-hindi-23649617.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help