News Info
Go back
10 February, 2024, 07:22 AM
Ajwain Ark Benefits: वेट लॉस करने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाएगा अजवाइन का रस, जानें इसे पीने के फायदे
अजवाइन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। इसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अजवाइन का रस इन्हीं तरीकों में से एक है जो विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट एंटीवायरल एंटीबैक्टिरियल और एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर होता है। यह हमारे लिए इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। साथ ही ये कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।अजवाइन के रस में एक्टिव एंजाइम पाए जाते हैं, जो हमारी पाचन तंत्र में सुधार करके इसे तंदरुस्त बनाने में मदद करतें हैं। इतना ही नहीं ये पेट और आंतों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। गैस अपच, सूजन और एसिडिटी की समस्या को दूर कर दर्द से राहत दिलाता है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का रस पीने से हमें ठंडी नहीं लगती।साथ ही हमें पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर रखने में मदद मिलती है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन के तो अनेकों फायदे हैं। ऐसे में जानते हैं अजवाइन का रस बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में-अगर आपके पास अजवाइन की पत्तियां उपलब्ध हैं, तो आप लकी है। ये बहुत ही गुणकारी होता है। सबसे पहले आप पत्तियों को पानी में अच्छे से धो लें और फिर मिक्सी में बारीक पीसकर छन्नी से छान लें और अब इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर सुबह खाली पेट पीएं।अजवाइन के बीज को पानी में उबालकर छन्नी से छानकर इसमें नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर सुबह खाली पेट पिएं। ये वेट लॉस में कारगर साबित होता है।विटामिन ए से भरपूर अजवाइन का रस आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर रखने में भी मदद करता है।विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर होने के कारण अजवाइन का रस हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने का काम करता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-benefits-of-ajwain-ark-or-juice-know-never-know-23649519.html




