News Info
Go back
10 February, 2024, 07:00 AM
Almond Benefits: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी वरदान है बादाम, रोजाना खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे
बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं या इवनिंग स्नैक की तरह भी खा सकते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। जानें बादाम खाने से मिलने वाले फायदे।स्वस्थय रहने के लिए डाइट का हेल्दी होना बहुत आवश्यक है। ऐसा ही एक फूड आइटम है बादाम। बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिहाज से कई फायदों से भरपूर होता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस नट को अपनी डाइट में शामिल करने से आप कई बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं, बादाम को डाइट में शामिल करने से क्याब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज का खतरा रहता है। इसे कंट्रोल न करने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है। बादाम में फाइबर और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बादाम फायदेमंद हो सकता है।फाइबर की कमी की वजह से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कब्ज और गट हेल्थ का बिगड़ना भी शामिल है। बादाम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।मैग्नीशियम की कमी की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। बादाम में विटामिन-ई होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई एजिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है। त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए विटामिन-ई मदद करता है।बादाम एक कैलोरी डेंस फूड आइटम है, जो थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिल जाती है। इसलिए आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर होता है, जो भूख के हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए बादाम खाने से ओवर इटिंग की समस्या कम हो सकती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-almond-benefits-for-health-and-skin-23649912.html




