News Info
Go back
9 February, 2024, 09:24 AM
Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज फेंकना नहीं है समझदारी! खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Pumpkin Seeds कद्दू की सब्जी हर घर में खाई जाती है। इसे कई लोग सीताफल के नाम से भी जानते हैं। भले ही बच्चे इसे देखकर नाक-मुंह सिकोड़ते हों लेकिन क्या आपको पता है कि बड़े भी इसके फायदों से अनजान रहते हैं। इसकी सब्जी तो कई लोग खाते हैं लेकिन अक्सर इसके बीज को फेंक देते हैं जिनमें ढेरों फायदे छिपे होते हैं। आइए जानें।
कद्दू या सीताफल आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इनके अंदर मौजूद बीजों पर ध्यान दिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन बीजों में सेहत के ढेरों फायदे छिपे होते हैं, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं। इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, ज़िंक, कैल्शियम और आयरन जैसी चीजों का खजाना होता है। ऐसे में भले ही आपके बच्चे कद्दू म खाते हों, लेकिन आपको उन्हें इसके बीच जरूर खिलाने चाहिए। महिला हो या पुरुष दोनों के लिए इनका सेवन काफी फायदेमंद होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इनके बारे में।आपकी त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी ये छोटे-छोटे बीज बड़े काम के होते हैं। ऐसे में अगर आप भी हेल्दी स्किन और हेयर की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए ये बीज खाना काफी फायदेमंद होगा। इसके लिए आप इन्हें सुखाकर, अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।वैसे तो इन्हें आप अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में भी जगह दे सकते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते में इन्हें खाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। आप इन्हें रोस्ट करके, अंकुरित करके या ओट्स आदि में एड करके भी खा सकते हैं। इन्हें रोजाना एक मुट्ठी खाने से आपकी सेहत को ढेरों फायदे मिलेंगे।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-pumpkin-seeds-in-hindi-kaddu-ke-beej-khane-ke-fayde-23649292.html




