News Info
Go back
9 February, 2024, 07:47 AM
क्या सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं Scented Candles? जानें स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव
हम में से कई लोग किसी न किसी वजह से Scented Candles का इस्तेमाल करते हैं। यह माहौल को रोमांटिक बनाने के साथ ही खुशबू से भी भर देती हैं। बीते कुछ समय से इसका चलन काफी बढ़ चुका है। हालांकि कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं सेहत पवैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इस पूरे हफ्ते को खास बनाने के लिए लोग कई रोमांटिक चीजें कर रहे हैं। डेट पर जाने से लेकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देने तक, इन दौरान लोग कई सारी स्पेशल चीजें करते हैं। प्यार और रोमांस की बात हो और सेन्टेड कैंडल्स (Scented Candles) का जिक्र न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। अक्सर डेकोरेशन के दौरान उसे रोमाटिंक बनाने के लिए लोग खुशबू वाली मोमबत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आपका मूड बेहतर करने वाली यह कैंडल्स आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-
सुगंधित मोमबत्तियां वोलेटाइल कार्बनिक कंपाउंड या वीओसी नामक केमिकल रिलीज करती हैं, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के अनुसार, जो सेहत पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
एक अध्ययन में छह प्रकार की जली हुई और बिना जली हुई मोमबत्तियों से निकलने वाले वीओसी का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि सुगंधित मोमबत्तियां बिना जले होने पर भी वीओसी रिलीज करती हैं और एक बार जलाने के बाद ज्यादा मात्रा में विभिन्न केमिकल निकलते हैं।वीओसी कई घरेलू चीजों में पाए जाते हैं, जिनमें पेंट, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और फ्यूल्स शामिल हैं और मनुष्य नियमित रूप से इनके संपर्क में आते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सुगंधित मोमबत्तियां नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वीओसी उत्पन्न करती हैं? इस बारे में किए गए एक अध्ययन में लैब में सुगंधित मोमबत्तियां जलाए जाने पर वीओसी प्रोडक्शन की जांच की गई। इस दौरान यह पाया गया कि सामान्य रूप में इस्तेमाल की गई मोमबत्ती से निकलने वाले केमिकल की मात्रा मनुष्यों के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं थी।आमतौर पर खुशबू वाली मोमबत्तियां आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है, लेकिन बुजुर्गों, एलर्जी, अस्थमा, कैंसर, हार्ट डिजीज या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को सुगंधित मोमबत्तियों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सुगंधित मोमबत्तियां अस्थमा अटैक और एलर्जी रिएक्शन्स को ट्रिगर कर सकती हैं। साथ ही ये सीओपीडी या सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-are-scented-candles-harmful-for-your-skin-know-what-science-says-23648685.html




