News Info
Go back
9 February, 2024, 07:35 AM
पोषक तत्वों का भंडार है Purple Cabbage, इन 7 फायदों की वजह से जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
Purple Cabbage एक ऐसी सब्जी है जिसके बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। यह आमतौर पर आसानी से नहीं मिलती है जिसकी वजह से कई लोग इसके बारे में नहीं जानते। हालांकि अन्य सब्जियों की ही तरह यह भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे डाइट में शामिल करने से हार्ट डिजीज और कैंसर से बचाव होता है।बैंगनी पत्तागोभी फाइबर का अच्छा स्रोत होता है और इसमें एंथोसायनिन और विटामिन के जैसे कंपाउंड होते हैं, जो दिल की सेहत में सुधार करते हैं। पर्पल कैबेज खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।विटामिन ए और जेक्सैन्थिन जैसे कंपाउंड से भरपूर होने की वजह बैंगनी पत्तागोभी आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होती है। इसमें मौजूद से ये पोषक तत्व हेल्दी विजन बनाए रखने, उम्र से संबंधित मेकुलर डिजनरेशन से बचाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।बैंगनी पत्तागोभी में कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट लंबे समय तक आपका पेट भरा महसूस कराते हैं, जिससे भूख लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। साथ ही कम कैलोरी होने की वजह से यह खाने के लिए पौष्टिक विकल्प साबित होता है।
बैंगनी पत्तागोभी में कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट लंबे समय तक आपका पेट भरा महसूस कराते हैं, जिससे भूख लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। साथ ही कम कैलोरी होने की वजह से यह खाने के लिए पौष्टिक विकल्प साबित होता है।
इसमें विटामिन सी की भारी मात्रा पाई जाती है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ावा देने, संक्रमण से बचाने और पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।बैंगनी गोभी में पाए जाने वाले एंथोसायनिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे गठिया जैसी सूजन संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।विटामिन सी और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पर्पल कैबेज सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-seven-surprising-health-benefits-of-purple-cabbage-23649095.html




