News Info
Go back
9 February, 2024, 07:04 AM
Ginger Side Effects: सर्दियों में आप भी खा रहे हैं जरूरत से ज्यादा अदरक, तो जानें इसके कुछ साइड इफेक्ट्स
अदरक (Ginger) भारतीय खानपान का एक प्रमुख हिस्सा है। व्यंजनों से लेकर चाय तक अदरक कई तरह से हमारी डाइट में शामिल होता है। इसे खाने से न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि सेहत की बेहतर होती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन कई तरह के नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा अदरक खाने के साइड इफेक्ट्स-
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अदरक (Ginger) लगभग हर भारतीय घर में इस्तेमाल किया जाता है। कोई व्यंजन हो या चाय अदरक से बिना सबका स्वाद अधूरा सा लगता है। यही वजह है कि भारतीय रसोई में कुछ मिले या न मिले अदरक जरूर मिल जाता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को ढेरों फायदे भी पहुंचाता है। अदरक हमारी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है, लेकिन कहा जाता है न कि किसी भी चीज की अति सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-seven-side-effects-of-consuming-too-much-ginger-23649137.html




